{"_id":"65de1e8e27a0d71b710d44b2","slug":"dsps-nephew-shot-and-seriously-injured-faridabad-news-c-1-1-noi1076-1453241-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: डीएसपी के भतीजे को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: डीएसपी के भतीजे को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल । गांव गौढोता में पुरानी रंजिश के चलते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के सिक्योरिटी इंचार्ज रहे डीएसपी के भतीजे पर तलवार से हमला करने के बाद जान से मारने की नीयत से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया । गोली लगने के बाद आसपास के लोगों ने फायरिंग की सूचना थाना पुलिस को दी और घायल को इलाज के लिए पलवल के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। हमलावर आरोपी गांव गौढोता का रहने वाला है लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर घर से ट्रैक्टर पर सवार होकर निकले पूर्व डीएसपी परम सिंह के भतीजे वीरेंद्र को गांव के बाहर होडल खाम्बी सड़क मार्ग पर रोक लिया गया और आरोपियों ने उस पर तलवार से हमला कर दिया ,जब पीड़ित ने अपना बचाव किया तो आरोपियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और आरोपी तलवार को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए । गांव में गोली चलने की सूचना से खलबली मच गई और घटना की जानकारी होडल थाना पुलिस को दी । फायरिंग की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उमर मोहम्मद घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया लेकिन इस दौरान आरोपी फरार हो गए। डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले में टीमों का गठन किया गया है, जल्द शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा । वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता राजगोपाल क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृहमंत्री अनिल विज से क्षेत्र पुलिस फोर्स बढ़ाने और अपराध पर अंकुश लगाने की मांग की है।
फोटो कैप्शन-होडल के गांव गौढोता में घटनास्थल पर थाना प्रभारी उमर मोहम्मद , पूर्व डीएसपी परम सिंह से जानकारी लेते हुए
क्राइम ब्रांच की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला
- कर्मचारी हुए घायल, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त ,केस दर्ज दो गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल।क्षेत्र के गांव भुलवाना में मुखबिर की सूचना के आधार पर पूछताछ के लिए आरोपियों को पकड़ने गई क्राइम ब्रांच की टीम पर लाठी डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया गया । हमले के दौरान क्राइम ब्रांच के तीन पुलिस कर्मचारी घायल हो गए और उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। थाना पुलिस ने क्राइम ब्रांच के प्रभारी की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों सहित दर्जनों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी उमर मोहम्मद ने बताया कि क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दोनों लूटपाट की घटना की जांच के लिए वह हसनपुर चौक मौजूद थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि गांव भुलवाना निवासी राहुल में मनीष इस घटना में शामिल हो सकते हैं । सूचना के आधार पर जब टीम उनके घर उनसे पूछताछ के लिए पहुंची तो विशाल , अमित ,अनिल,रामकिशन ,लालाराम सुखराम के अलावा पांच व छह लड़कों ने टीम पर हमला कर पूछताछ से पहले ही दोनों आरोपियों को छुड़ा लिया । बाद में दर्जनों की संख्या में महिलाएं मौके पर आ गईं और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। जिसमें पुलिस कर्मचारियों को चोटें आईं और उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम प्रभारी रविंद्र की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले में शामिल आरोपी राहुल व मनीष को गिरफ्तार किया है।
फोटो कैप्शन- होडल के गांव भुलवाना में क्राइम ब्रांच की टीम पर हमले के दौरान बचाव करते पुलिस कर्मचारी