{"_id":"6b06d8700e37772eba0b2a94","slug":"dsfasd-faridabad-news-c-24-1-pal1008-130528-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: धुंध से पहले सड़कों पर सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: धुंध से पहले सड़कों पर सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सर्दियों में धुंध के मौसम को देखते हुए जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। इसके बाद एडीसी उत्सव आनंद ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सड़कों पर पर्याप्त रोशनी, स्पष्ट साइनेज, रिफ्लेक्टर और रोड मार्किंग सुनिश्चित की जाए। क्षतिग्रस्त सड़कों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत करवाई जाए। लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, नगर परिषद और एचएसवीपी अपने-अपने क्षेत्र की सड़कों पर निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्था करेंगे। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर 27 नवंबर को सुबह 12 बजे जिला सचिवालय में बैठक लेकर इन कार्यों की समीक्षा करेंगे।