फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drunkards put a bottle in the neck of a pedestrian, case registered

Faridabad News: शराबियों ने राहगीर के गले में बोतल घोंपी, केस दर्ज

Mon, 15 Jan 2024 04:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 04:46 PM IST
विज्ञापन
Drunkards put a bottle in the neck of a pedestrian, case registered
घायल को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, हालत स्थिर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना इलाके की श्याम कॉलोनी में तीन शराबियों ने एक राहगीर के गले में शराब की बोतल घोंप दी। घायल युवक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली के मीठापुर निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया 13 जनवरी की शाम वह किसी काम से श्याम कॉलोनी गया था। रास्ते में बने शराब के ठेके के सामने तीन लोग शराब के नशे में राहगीरों से मारपीट कर रहे थे। नशेड़ियों की हरकत देख वह उनसे बचकर निकलने लगे। इस दौरान युवकों ने उसे पकड़ लिया और गाली-गलौज करते हुए गले से सोने की चेन छीनने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने शराब की एक टूटी बोतल उनकी गर्दन में घोंप दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed