फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drunk youth sets fire to house, burns to ashes

Faridabad News: नशे में धुत युवक ने घर में लगाई आग, जलकर हुआ खाक

Thu, 12 Dec 2024 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Drunk youth sets fire to house, burns to ashes
पत्नी ने बच्चों सहित बाहर निकलकर बचाई जान, एक घंटे में पाया गया आग पर काबू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। नशे में धुत एक युवक ने घर में आग लगा दी। आग में घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। वहीं पत्नी बच्चे को लेकर घर से जैसे तैसे निकली और जान बचाई। इस घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई।

एक नंबर एनआईटी निवासी सिमरन खत्री ने बताया कि उनकी शादी एक नंबर ए ब्लॉक एनआईटी में रहने वाले विकल्प सुखीजा से साल 2016 में हुई थी। उनके पति तीन भाई हैं। जो अभी अलग-अलग फ्लोर पर रहते हैं। वह अपने पति के साथ तीसरे फ्लोर पर रहती हैं। उनका 7 साल का बेटा जैविक सुखीजा है। उनके पति पहले किसी निजी अस्पताल में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे, लेकिन पिछले दो साल से कोई नौकरी नहीं कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उनके पति करीब 3 साल से काफी नशा करने लगे हैं। जिसके चलते उनके साथ मारपीट करते रहते हैं। 10 दिसंबर को भी उनके पति ने शराब पी हुई थी। वह शराब लाने के लिए और पैसे मांग रहे थे। पैसे देने से मना किया तो उनके साथ लड़ाई-झगड़ा करने लगे। 11 दिसंबर की रात को शराब के नशे में धुत होकर वह गुस्से में घर पहुंचे और घर में आग लगा दी।
विज्ञापन

देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई कि उनका पूरा फ्लोर जलकर कर खाक हो गया। उनके घर के अंदर रखा सारा सामान भी जल गया। जैसे तैसे करके अपने बच्चे को लेकर मकान से बाहर निकली और मायके चली गई। इस घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। थाना कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed