फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drunk ambulance driver created ruckus in BK hospital

Faridabad News: नशे में धुत्त एंबुलेंस चालक ने बीके अस्पताल में किया हंगामा

Thu, 30 Nov 2023 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
Drunk ambulance driver created ruckus in BK hospital
इमरजेंसी की ग्रिल तोड़ने के बाद तीन बाइक में जा भिड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नशे में धुत्त एक एंबुलेंस चालक ने बृहस्पतिवार को बीके अस्पताल में जमकर हंगामा किया। चालक ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सामने ग्रिल को टक्कर मार दी। इसके बाद एंबुलेंस को बैक करने के दौरान पीछे खड़ी तीन बाइकों में भिड़ा दी। घटना में बाइक काफी क्षतिग्रस्त हुई है। किसी मरीज का तीमारदार को चोट नहीं आई है।

दोपहर करीब 12 बजे एक एंबुलेंस चालक नशे में धुत्त होकर बीके नागरिक अस्पताल पहुंचा। चाल ने पहले इमरजेंसी के सामने लगे ग्रिल को टक्कर मारी। घटना में जोरदार आवाज होने के कारण काफी लोग एकत्रित हो गए। आरोपी की हरकत देख सभी इमरजेंसी से दूर हो गए। आननफानन में चालक ने एंबुलेंस को बैक किया और पीछे खड़ी तीन बाइकों में टक्कर मार दी। बाइक नीचे गिर गई और टंकी से पेट्रोल निकलना शुरू हो गया। लोगों की भीड़ ने चालक को एंबुलेंस से बाहर निकाला। उसके साथ एक और युवक भी बैठा था। बाहर निकलने के बाद चालक नशे होने के कारण गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट आई है। चालक नशे में बड़बड़ा भी रहा था। लोगों ने उसे तुरंत इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर छोड़ दिया। इसके बाद भी चालक नशे की हालत में अस्पताल परिसर में ही घूमता रहा। पूछताछ में पता लगा चालक किराए की एंबुलेंस चलाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed