{"_id":"698393fbf8f2d2be1407db87","slug":"drug-trafficker-arrested-with-20-grams-of-heroin-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-109683-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 20 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 20 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
तावड़ू। क्षेत्र में नशे के खिलाफ सीआईए टीम ने एक बार फिर कार्रवाई की है। टीम ने 20 ग्राम हेरोइन सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इरशाद उर्फ टुंडल पुत्र आमीन निवासी शिकारपुर थाना सदर तावडू जिला नूंह के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार तीन फरवरी शाम करीब साढ़े सात बजे सीआईए टीम साल्हाका-तावडू रोड पर मौजूद थी, उसी समय सूचना दी कि इरशाद टुंडल निर्माणाधीन सीमेंट की चारदीवारी के पास हेरोइन बेचने के इरादे से खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश में था, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे सफलतापूर्वक काबू कर लिया। तलाशी ली में उसकी पैंट की जेब से पॉलीथीन के अंदर हेरोइन बरामद हुई। जो कुल 20 ग्राम निकली। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह हेरोइन 1 फरवरी को सोनू पुत्र फतेह मोहम्मद निवासी शिकारपुर से 20 हजार रुपये में खरीदी थी। संवाद