फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drones kept an eye on sabotage, policemen stationed in homes

तोड़फोड़ पर ड्रोन से रखी नजर, घरों में तैनात रहे पुलिसकर्मी

Thu, 15 Jul 2021 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Drones kept an eye on sabotage, policemen stationed in homes
फरीदाबाद। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खोरी गांव में पहली बार निगम ने नए मकानों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। कार्रवाई पर ड्रोन से नजर रखी गई। ताकि हंगामा या विरोध प्रदर्शन करने वालों पर समय से कार्रवाई की जा सके। वहीं, तोड़फोड़ वाले क्षेत्र में हर घर पर तीन से चार पुलिसकर्मी तैनात थे। दरअसल गांव में निगम की कार्रवाइ को लेकर कुछ लोग सुबह से लामबंद हो रहे थे। ऐसे में निगम ने लोगों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का सहारा लिया।
विज्ञापन

ड्रोन से जहां पर भीड़ दिखती, पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचकर उन्हें भाग देते थे। इतना ही नहीं खोरी गांव से सटे एक होटल की 12वीं मंजिल से भी तोड़फोड़ की कार्रवाई पर नजर रखी जा रही थी। गांव में कई जगहों पर लोग तोड़फोड़ के विरोध में इकठ्ठा हो रहे थे। ऐसे में दूरबीन की मदद से ऐसे लोगों पर नजर रखी गई। वहीं, सादा वर्दी में भी पुलिस को गांव में तैनात किया गया था। ताकि लोगों के प्रदर्शन को रोका जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि पहले नगर निगम ने खोरी गांव में तोड़तोड़ की कार्रवाई करने की योजना बनाई थी। इस दौरान लोगों ने निगम टीम का विरोध किया था। इसके बाद निगम ने पहले तोड़े गए मकानों का मलबा हटाया और जो बचे थे उन्हें फिर तोड़ा था। सरदार कॉलोनी में मलबा साफ होने के बाद उससे सटे मकानों पर बुधवार को कार्रवाई की गई। एहतियात के तौर पर तोड़तोड़ करने वाले घरों के आगे महिला-पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहे और लोगों को अपने पास ही बैठा लिया। इससे पीड़ित निगम की कार्रवाई का विरोध नहीं कर सके। जिस मकान को तोड़ने के लिए जेसीबी मशीन जाती, उस घर के लोगों को पुलिस बाहर निकाल लेती थी। इससे घर टूटने वाले लोग भी एक साथ इकट्ठा नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सविता ने बताया कि सुबह सात बजे घर पर थी। इसी दौरान अचानक तीन महिलाकर्मी उनके घर में आकर बैठ गई। उन्हें घर से बाहर नहीं जाने दिया गया। दो-तीन घंटे बाद कहा कि घर से बाहर चलो, टूटेगा। उन्होंने बताया कि चंद सेकेंड में जेबीसी मशीन से मकान को ध्वस्त कर दिया गया। विनोद ने बताया कि 50 गज में मकान बनाया था। सुबह काफी संख्या में पुलिस वाले आए और उन्हें अपने पास बैठा लिया। इसके बाद घर को तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed