फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drone survey of 553 illegal colonies

553 अवैध कॉलोनियों का ड्रोन से होगा सर्वे

Sat, 08 Jan 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Drone survey of 553 illegal colonies
फरीदाबाद। शहर की 553 अवैध कॉलोनियों का ड्रोन से सर्वे होगा। इससे पता चलाया जाएगा कि कॉलोनी में कितना निर्माण हो चुका है। हालांकि जिला नगर योजनाकार विभाग ऐसी कॉलोनियों का सर्वे करा चुका है लेकिन सरकार इनकी सटीक जानकारी चाहती है इसलिए ड्रोन सर्वे के बाद मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए विभाग ने उपायुक्त से अनुमति मांगी है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह में कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार अवैध कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की घोषणा कर चुकी है। इनमें रहने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल इन कॉलोनियों में सीवर, पेयजल व बिजली की स्थायी व्यवस्था नहीं है। जिला नगर योजनाकार एनफोर्समेंट के सर्वे में सामने आया कि जिले में 2500 जगह प्लॉटिंग हो रही है। इनमें से कई जगह 2-4 तो कई जगह 25 से 40 मकान बन चुके हैं। जिला नगर योजनाकार एनफोर्समेंट की टीम ने सर्वे के दौरान जो प्लॉटिंग एक साथ हो रही है, उनमें कई को मिलाकर एक कॉलोनी का नाम दे दिया है। इस हिसाब से 553 कॉलोनियों की सूची तैयार की है। विभाग के पास अभी यह जानकारी नहीं है कि किस कॉलोनी में कितने प्लॉट काटे गए हैं। यमुना तक लगभग हर गांव में अवैध कॉलोनियों का जाल फैल गया है। सरकार ने इन कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की घोषणा के बाद आरडब्ल्यूए समेत अन्य से जानकारी मांगी थी। इसमें 60 कॉलोनी काटने वाले आगे आए, जबकि इनकी संख्या 553 है।
विज्ञापन

गांव सीही में अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई
जिला नगर योजनाकार (एनफोर्समेंट) राजेंद्र शर्मा ने बताया कि तोड़फोड़ अभियान के तहत शुक्रवार को टीम ने गांव सीही की राजस्व संपदा पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की। इस दौरान यहां बना सड़क नेटवर्क, बाउंड्रीवॉल सहित कई निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने अवैध कॉलोनियों का भौतिक सत्यापन किया था। अब सरकार के आदेश पर ड्रोन सर्वे कराने की तैयारी की गई है। इसके लिए उपायुक्त को पत्र लिखा गया है। अनुमति मिलते के बाद सर्वे शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद ही सटीक जानकारी सामने आएगी। नई अवैध कॉलोनी विकसित नहीं होने दी जाएगी।
-राजेंद्र शर्मा, जिला नगर योजनाकार एनफोर्समेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed