फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drone survey done before demolishing the house in Khori

खोरी में मकान तोड़ने से पहले किया ड्रोन सर्वे

Thu, 10 Jun 2021 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Drone survey done before demolishing the house in Khori
फरीदाबाद। गांव खोरी में तोड़फोड़ की कार्रवाई से पूर्व नगर निगम कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता। इसके लिए निगम ने गांव का ड्रोन से सर्वे करवाया है। ड्रोन के माध्यम से काफी नजदीक से मकानों व धार्मिक स्थलों की फोटो ली गई है। इसके अलावा गांव में कहां-कहां से आने जाने के रास्ते हैं, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। इसके बाद जल्द तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

सूरजकुंड स्थित अरावली की पहाड़ियों में स्थित गांव लकड़पुर की राजस्व संपदा पर करीब 30 साल पहले खोरी गांव में लोगों की बसावट शुरू हुई। दिल्ली व फरीदाबाद बॉर्डर पर बसे वन क्षेत्र में लोगों ने बिल्डरों के झांसे में आकर अपना आशियाना बनाया। इस वक्त करीब 10 हजार मकान खोरी में बने हुए हैं। इनमें करीब 50 हजार लोग निवास करते हैं।
विज्ञापन

हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश दिए कि वन क्षेत्र को खाली करवाया जाए। छह सप्ताह में इसकी रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए। इससे अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले भी सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर यहां दो बार तोड़फोड़ हो चुकी है लेकिन निगम अधिकारी खानापूर्ति करके चले जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समन्वय समिति गठित
गांव खोरी में तोड़फोड़ की कार्रवाई को बेहतर ढंग से अंजाम देने के लिए जिला उपायुक्त यशपाल की तरफ से समन्वय टीम का गठन किया गया है। इस समिति में नगर निगम, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हैं। समिति गांव का सर्वे करेगी और इसकी रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त को सौंपेगी। इस आधार पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
रिकॉर्ड खोने व जलने की समस्या खत्म हो जाएगी
नगर निगम ने भ्रष्टाचार इस कदर बरकरार है कि कोई भी बड़ी घटना या घोटाला होने पर जरूरी रिकॉर्ड में आग लग जाती है या गायब हो जाता है। जिससे कार्रवाई को प्रभावित किया जा सके। इससे सबक लेते हुए नगर निगम आयुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने गांव खोरी का पूरा रिकॉर्ड कंप्यूटराइज करा दिया है। इससे गांव का रिकॉर्ड खोने व जलने की समस्या खत्म हो जाएगी।

गांव में तोड़फोड़ से पहले नगर निगम की ओर से सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। ड्रोन से सर्वे पूरा हो गया है। गांव में कितने मकान हैं, धार्मिक स्थलों की संख्या कितनी है। इन सभी की जांच की जा रही है। इसके साथ रिकॉर्ड को डिजिटल फॉर्म में संरक्षित कर लिया है।
- डॉ. गरिमा मित्तल, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed