फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   drm will inspection on delhi palwal railkhand today

दिल्ली-पलवल रेलखंड पर डीआरएम का निरीक्षण आज

Tue, 27 Aug 2019 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
drm will inspection on delhi palwal railkhand today
फरीदाबाद। दिल्ली डिवीजन के डीआरम बुधवार को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से लेेकर पलवल तक विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर साफ-सफाई, यात्री सुविधा, काउंटर की स्थिति के साथ फोर लेन रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। इसकी सूचना मिलते ही हजरत निजामुद्दीन से पलवल तक के रेल अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। सुबह नौ बजे से दोपहर बाद तक विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर उनका समय भी निश्चित किया गया है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि डीआरएम यहां से गुजरते समय फरीदाबाद रेलवे स्टेशन और यहां मौजूद सुविधाओं को भी अवलोकन कर सकते हैं। इसे लेकर स्टेशन परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ अन्य तैयारियां भी की जा रही है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे से सवा ग्यारह बजे तक पलवल, 11.30 बजे असावटी, 12.30 बजे बल्लभगढ़, एक बजे न्यू टाउन स्टेशन समेत अन्य स्टेशनों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि हजरत निजामुद्दीन से पलवल के बीच फोर लेन रेलवे ट्रैक का भी काम चल रहा है। अधिकांश स्थानों पर यह कार्य पूरा हो चुका है। अब इसे जोड़ने के लिए प्री-इंटरलाकिंग किया जा रहा है। इसके लिए छह से आठ सितंबर को करीब डेढ़ सौ ट्रेनों के परिचालन प्रभावित होगा। पैसेंजर ट्रेनों के कई महत्वपूर्ण मेल, एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है, या मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed