फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drizzle changed the weather, the mercury dropped by two to three degrees.

Faridabad News: बूंदा-बांदी से बदला मौसम, दो से तीन डिग्री लुढ़का पारा

Wed, 18 Feb 2026 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Drizzle changed the weather, the mercury dropped by two to three degrees.
ठंडी हवाओं ने दोबारा सर्दी का एहसास करा दिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। मंगलवार देर रात बदले मौसम ने बुधवार को शहर का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। सुबह से ही आसमान बादलों से ढंका मिला और दिनभर रुक-रुक कर हल्की बूंदा-बांदी होती रही। इसका असर तापमान पर साफ दिखा। पिछले कुछ दिनों से जहां दोपहर में हल्की गर्मी महसूस होने लगी थी वहीं बुधवार को ठंडी हवाओं ने दोबारा सर्दी का एहसास करा दिया।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। यह बीते दिनों की तुलना में दो से तीन डिग्री कम है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवा चलने से लोगों को स्वेटर और हल्की जैकेट का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


बूंदा-बांदी का असर शहर की रफ्तार पर भी दिखा। ऑफिस और स्कूल जाने वालों को हल्की फुहारों के बीच निकलना पड़ा। कई जगह सड़कों पर नमी बनी रही जिससे वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। हालांकि दिन में हल्की धूप निकलने से मौसम सुहावना बना रहा और प्रदूषण स्तर में भी कुछ राहत महसूस की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 फरवरी तक आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। 19 फरवरी के बाद आसमान साफ होने लगेगा और दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं रात और सुबह के समय हल्की ठंड बनी रहने के आसार हैं।

मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के असर से माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि फरवरी के आखिरी दिनों में इस तरह का उतार-चढ़ाव सामान्य है जब सर्दी विदा लेने लगती है और गर्मी दस्तक देने की तैयारी में होती है।


डॉक्टरों ने सलाह दी है कि बदलते मौसम में लापरवाही न बरतें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सुबह-शाम ठंडी हवा से बचाव करना चाहिए। हल्का गला खराब होना, सर्दी-जुकाम और वायरल के मामले ऐसे मौसम में बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed