फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drivers struggled with traffic jams throughout the day on Sunday

Faridabad News: रविवार को भी पूरे दिन जाम से जूझते रहे वाहन चालक

Sun, 09 Mar 2025 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Drivers struggled with traffic jams throughout the day on Sunday
नीलम-अजरौंदा चौक पर मरम्मत के लिए रेलवे ओवर ब्रिज की एक लेन है बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नीलम-अजरौंदा चौक पर रविवार को दूसरे दिन भी मरम्मत कार्य के चलते रेलवे ओवर ब्रिज की एक तरफ की लेन बंद रही। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड से लेकर ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास और बाटा चौक आरओबी पर पूरे दिन जाम के हालात बने रहे। लोग जाम में आधे से एक घंटे तक फंसे रहे। नीलम चौक पर मशीनों से गड्ढों को दुरुस्त किया रहा है, जिससे हादसों से बचा जा सके। वहीं, रविवार को मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद लोगों को जाम से निजात मिलने की संभावना है।

नीलम चौक पर 2024 में हुई बरसात के बाद सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए थे। इस कारण रोजाना यातायात प्रभावित रहता था। ऐसे में वाहन चालकों को अजरौंदा-नीलम आरओबी पर हल्के जाम का सामना भी करना पड़ता है। पहले भी एफएमडीए की ओर से इस सड़क की मरम्मत कराई जा चुकी है, लेकिन कुछ दिन बाद दोबारा गड्ढे होने से ट्रैफिक का हाल वही रहा। इस बार एफएमडीए की ओर से एक बार फिर से नीलम चौक पर बने गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है। इसके लिए कर्मचारियों की ओर से सफाई करके मरम्मत का कार्य किया गया।
विज्ञापन

वहीं, मरम्मत के कार्य के चलते सुबह से ही राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से अजरौंदा से नीलम की ओर जाने वाली आरओबी की एक लेन को बंद कर दी गई। इस दौरान अजरौंदा पर डिवाइडर लगाकर रास्ता रोक दिया गया। वहीं, नीलम चौक से होते हुए अजरौंदा की ओर आरओबी की लेन को चालू रखा गया। हालांकि, एनएच-19 की ओर से आ रहे ट्रैफिक के चलते इस लेन पर भी जाम के हालात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed