फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Driver robbed at knifepoint on flyover; miscreants flee with auto-rickshaw.

Faridabad News: फ्लाईओवर पर चालक से चाकू की नोक पर लूट, बदमाश ऑटो लेकर भागे

Fri, 03 Jul 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Driver robbed at knifepoint on flyover; miscreants flee with auto-rickshaw.
- ओल्ड चौक से सवारी बनकर बैठे चार युवकों ने वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। दिल्ली-मथुरा हाईवे स्थित एमएचपीसी फ्लाईओवर पर मंगलवार देर रात चार बदमाशों ने एक ऑटो चालक से चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पहले सवारी बनकर ऑटो में बैठे और सुनसान स्थान पर पहुंचते ही चालक को बंधक बनाकर उसका मोबाइल, नकदी और ऑटो लूटकर भाग गए। सूचना मिलने पर सराय ख्वाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक की शिकायत पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव अनखीर निवासी संदीप ने बताया कि वह बदरपुर बॉर्डर से बल्लभगढ़ के बीच अपना ऑटो चलाता है। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे ओल्ड चौक रेड लाइट से चार युवक उसके ऑटो में बदरपुर बॉर्डर जाने के लिए बैठे। इनमें से एक युवक चालक के साथ आगे की सीट पर बैठ गया, जबकि तीन पीछे बैठ गए।
विज्ञापन



जैसे ही ऑटो एनएचपीसी फ्लाईओवर पर पहुंचा। एक युवक ने उसके गले पर चाकू रख दिया। दूसरे ने कमर पर कोई नुकीली वस्तु लगाकर धमकाया, जबकि तीसरे ने उसकी जेब से 1570 रुपये और सैमसंग मोबाइल फोन छीन लिया। आगे बैठा युवक ऑटो की चाबी निकालकर अपने कब्जे में ले गया। इसके बाद चारों आरोपी उनको धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और उनका ऑटो लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed