फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Driver dies in road accident on expressway

Faridabad News: एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में चालक की हुई मौत

Fri, 03 Apr 2026 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Driver dies in road accident on expressway
बल्लभगढ़। कुंडली गाजियाबाद पलवल एक्सप्रेस वे पर किनारे रुके कैंटर को तेज रफ्तार से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वही कैंटर और पेट्रोल से भरा टैंकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे के बाद पेट्रोल के टैंकर में कोई आगजनी नहीं हुई। करनाल के मोदीनगर गांव निवासी धर्मबीर ने बताया कि वह अपने भाई दिनेश के साथ कैंटर में सामान भरकर राजस्थान जा रहे थे, जैसे ही वह रात को 2 बजे एक्सप्रेसवे पर गांव छांयसा के पास पहुंचे, तो वह शौच करने के लिए एक्सप्रेस वे की साइड में रुक गए। तभी गाजियाबाद की तरफ से पेट्रोल से भरा टैंकर आया और उनको टक्कर मार दी। इस दौरान उनका भाई दिनेश कैंटर के अंदर ही बैठा हुआ था। टक्कर लगने के बाद कैंटर पलट गया और उनका भाई उसके अंदर फंस गया। जिस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हाे गई। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से भाग गया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि टैंकर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed