फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Driver accused of making off with two new tires, 200 liters of diesel, and a jack rod from the truck.

Faridabad News: चालक पर ट्रक से दो नए टायर, 200 लीटर डीजल व जैक रॉड गायब करने का आरोप

Sun, 09 Aug 2026 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Driver accused of making off with two new tires, 200 liters of diesel, and a jack rod from the truck.
पलवल। ट्रांसपोर्टर के ट्रक से दो नए टायर रिम समेत, करीब 200 लीटर डीजल और जैक रॉड गायब होने का मामला सामने आया है। ट्रक मालिक की शिकायत पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


होडल थाना प्रभारी बलजीत सिंह के अनुसार पानीपत के सिवाह निवासी पवन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका ट्रक होडल की छोटू राम ट्रक पार्किंग में खड़ा था। 26 जुलाई को पार्किंग से फोन आने पर वह मौके पर पहुंचा और ट्रक की जांच की। इस दौरान ट्रक से दो नए जेके कंपनी के टायर रिम समेत, करीब 200 लीटर डीजल और जैक रॉड सहित अन्य सामान गायब मिला।
विज्ञापन


पवन ने चालक ईशराक उर्फ छोटू निवासी हथीन से मोबाइल पर सामान के बारे में पूछा तो आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए सामान बेचने की बात कही। शिकायतकर्ता के अनुसार चालक ने नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में कोई भुगतान नहीं किया। पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article