फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drive launched against encroachment in Sector-16 market.

Faridabad News: सेक्टर-16 मार्केट में अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान

Fri, 26 Jun 2026 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Drive launched against encroachment in Sector-16 market.
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। विभाग की टीम ने अवैध रूप से बनाए गए ढांचों को हटाते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। एचएसवीपी अधिकारियों के अनुसार, ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अस्थायी और स्थायी निर्माण कर कब्जा किया गया था। लगातार मिल रही शिकायतों और निरीक्षण के बाद विभाग ने कार्रवाई की योजना बनाई। अभियान के दौरान जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ग्रीन बेल्ट का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना है। ऐसे क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का निर्माण नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed