फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drinking water... wastage on one side, scarcity on the other

Faridabad News: पेयजल...एक तरफ बर्बादी, दूसरी ओर किल्लत

Sat, 27 Dec 2025 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Drinking water... wastage on one side, scarcity on the other
मोहना के मुख्य बाजार में टूटी है पाइपलाइन, हजारों लीटर पानी रोज हो रहा बर्बाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी।
छांयसा। मोहना गांव के मुख्य बाजार में लंबे समय से पानी की पाइपलाइन टूटी हुई है, जिससे रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों और दुकानदारों ने इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत और सरपंच को अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो सका है।
मुख्य बाजार के दुकानदार जयदेव ने बताया कि पेयजल लाइन काफी समय से क्षतिग्रस्त है। पानी लगातार बहता रहता है, जिससे सड़क पर कीचड़ बना रहता है और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि एक ओर गांव के कई हिस्सों में पीने के पानी की भारी किल्लत है, वहीं दूसरी ओर स्वच्छ पानी नालियों में बहाया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन

वहीं मोहना निवासी ताराचंद भटनागर ने बताया कि इस बारे में सरपंच को कई बार जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक पाइपलाइन की मरम्मत नहीं करवाई गई। उनका कहना है कि लंबे समय से पानी की बर्बादी हो रही है और यदि समय रहते इसे ठीक नहीं किया गया तो भविष्य में पेयजल संकट और गहराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत की लापरवाही के कारण यह समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। बाजार क्षेत्र में पाइपलाइन टूटने से न केवल पानी की बर्बादी हो रही है, बल्कि स्वच्छता पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

इस मामले में जब गांव की सरपंच संजू देवी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें अब इस समस्या की जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही संबंधित विभाग से संपर्क कर पाइपलाइन को दुरुस्त करवाया जाएगा, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed