{"_id":"64ea3aece12c3a07c60e2e66","slug":"drinking-water-supply-will-be-stalled-for-48-hours-in-half-a-dozen-colonies-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-12193-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आधा दर्जन कॉलोनियों में 48 घंटे ठप रहेगी पेयजलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आधा दर्जन कॉलोनियों में 48 घंटे ठप रहेगी पेयजलापूर्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान रेनीवेल लाइन नंबर दो को सड़क के दूसरी तरफ स्थानांतरित किया जा रहा है। पाइप लाइन कार्य के कारण फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने 28 से 30 अगस्त तक पानी सप्लाई बंद करने का निर्णय लिया है। इसे लेकर 28 अगस्त (सुबह 9 बजे) 30 अगस्त सुबह नौ बजे तक सेक्टर-तीन, छह, सात, आठ, 24, तिरखा कॉलोनी, शिव कॉलोनी सहित आधा दर्जन कॉलोनियों पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस लाइन से पानी प्राप्त करने वाले लोगों से अपील की है कि वे दो दिन के लिए पानी स्टोर करके रखें। एक्सप्रेसवे के नीचे से रेनीवेल की 900 एमएम की लाइन आ रही है। भविष्य में रेनीवेल लाइन को क्षति न पहुंचे, इसलिए लाइन को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों के अनुसार पाइप लाइन के कनेक्शन के बाद 48 घंटे तक पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। रेनीवेल लाइन नंबर दो से सेक्टर- 3, सेक्टर- 7, सेक्टर- 8, सेक्टर- 24, तिरखा कॉलोनी, शिव कॉलोनी, चावला कॉलोनी, पंचायत भवन और मुजेसर क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति ठप रहेगी। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ओपी कर्दम ने बताया कि इस दौरान ट्यूबवेल की मदद से पानी की सप्लाई उपलब्ध कराई जाएगी। यदि जरूरत पड़ी तो टैंकर की सुविधा भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसे लेकर एसडीओ व जेई को जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।
-- -- -- -- -- -- -- --
एसडीओ के मोबाइल नंबर से मिलेगी जानकारी
फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने लाइन स्थानांतरित की जानकारी के लिए एसडीओ असर खान का मोबाइल 9215573949 जारी किया है। लोग यहां फोन कर पेयजल आपूर्ति के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
ओपी कर्दम, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम