{"_id":"605e1e2d8ebc3edbfe58e9b1","slug":"drinking-water-supply-in-army-colony-stalled-people-upset-faridabad-news-noi573831216","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति ठप, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति ठप, लोग परेशान
विज्ञापन
फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी के जे ब्लॉक में पेयजल आपूूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे स्थानीय लोगों में रोष है। शुक्रवार को लोगों ने नगर निगम मुख्य अभियंता रामजी लाल से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। लोगों ने बताया कि कॉलोनी में पेयजल सप्लाई प्रभावित है। पेयजल आपूर्ति की कोई समय निर्धारित नहीं है। कई बार तीन-तीन दिन तक नलों में पानी नहीं आता। नगर निगम की ओर से टैंकरों से पानी सप्लाई किया जा रहा था। अब वह भी बंद कर दिया है। इससे समस्या और बढ़ गई है।
लोगों ने नगर निगम मुख्य अभियंता को बताया कि कई महीने से टैंकर से भी पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। गीता, रमा, राजू सिंह कल्पना, पुष्पा, स्मिता ने कहा कि उनके क्षेत्र में पानी की समस्या काफी ज्यादा है। इलाके में करीब 35 मकानों में पानी नहीं आ रहा है। नगर निगम की ओर से टैंकर भेजे जाते थे। वह भी बंद कर दिए गए है।
गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। नलों में पानी नहीं आने से लोग काफी परेशान है। मजबूरी वश उन्हें प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीदकर काम चलाना पड़ता है। इस समस्या का जल्द समाधान करवाया जाए। मुख्य अभियंता रामजी लाल ने लोगों को आश्वासन दिया कि सैनिक कॉलोनी जे ब्लॉक में ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए है।