{"_id":"68dad39ba95468a64601de85","slug":"drinking-water-shortage-will-be-resolved-waterlogging-will-be-eliminated-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52453-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पेयजल की किल्लत होगी दूर, जलभराव से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पेयजल की किल्लत होगी दूर, जलभराव से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन
करोड़ों रुपये की लागत से चार परियोजनाओं पर होगा काम, हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में जल आपूर्ति और जल निकासी की समस्या लंबे समय से लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। बरसात के दिनों में जगह-जगह जलभराव और कई इलाकों में पानी की सप्लाई की दिक्कतें आम बात हो चुकी है। निगम ने इन समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार की तरफ से करोड़ों रुपये की चार परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन विकास कार्यों के पूरे होने से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और शहर की मूलभूत सुविधाएं भी मजबूत होंगी।
शहर में पेयजल आपूर्ति को सुचारु और नियमित बनाने के लिए दो प्रमुख परियोजनाएं शामिल की गई हैं। पहली परियोजना के तहत वार्ड नंबर 5 एनआईटी में फिश मार्केट बूस्टिंग स्टेशन से लेकर सेक्टर 52 पुलिया तक 200 एमएम की डीआई लाइन बिछाई जाएगी। यह लाइन बिछने से स्थानीय निवासियों को पर्याप्त मात्रा में साफ पानी मिलेगा और पाइपलाइन प्रेशर की समस्या भी दूर होगी।
इसी तरह दूसरी परियोजना वार्ड नंबर 16 फरीदाबाद से जुड़ी है। यहां 17 नंबर से लेकर बड़खल-पाली रोड तक 300 एमएम की डीआई लाइन बिछाई जाएगी। इस काम के पूरे होने के बाद इस इलाके में पानी की उपलब्धता बढ़ेगी और पानी के असमान वितरण की समस्या कम होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रोजेक्ट से पानी की किल्लत दूर होगी और रोजाना पानी के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद को मिलेंगी मिनी ट्यूबवेल
वार्ड नंबर 32 ओल्ड फरीदाबाद में मिनी ट्यूबवेलों की स्थापना का काम भी किया जाएगा। इन ट्यूबवेलों के लगने से उन क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा जहां अभी तक पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। खासकर गर्मी के मौसम में जब पानी की मांग अधिक होती है, तब ये मिनी ट्यूबवेल जल संकट से राहत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
जलभराव से मिलेगी राहत
फरीदाबाद में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या किसी से छिपी नहीं है। मुख्य सड़कों से लेकर कॉलोनियों तक बारिश के पानी से लोग परेशान रहते हैं। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए वार्ड नंबर 36 में एक बड़ी परियोजना शुरू की जा रही है। इसमें जगन्नाथ मंदिर से बूस्टिंग स्टेशन सेक्टर-15ए तक 250 एमएम की स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाई जाएगी। यह लाइन बारिश के पानी को निकालने में मदद करेगी और जलभराव की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
नागरिक सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा
इन चारों परियोजनाओं के पूरा होने के बाद फरीदाबाद के हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। जहां एक ओर पानी की सप्लाई बेहतर होगी, वहीं दूसरी ओर जल निकासी व्यवस्था में सुधार आने से लोगों को जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की योजनाएं शहर की जीवन रेखा को मजबूत करती हैं और बुनियादी सुविधाओं को नया आयाम देती हैं।
गुणवत्ता का रखा जाएगा खास ध्यान
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इन परियोजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। अनुमान है कि अगले कुछ महीनों में इन परियोजनाओं के सकारात्मक परिणाम लोगों को दिखने लगेंगे।
फरीदाबाद में लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए नगर निगम लगातार काम कर रहा है। इसके सकारात्मक नतीजे भी सामने आ रहे हैं।-नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता नगर निगम