{"_id":"6509db3cb1b15d65a20f6e46","slug":"drinking-water-shortage-will-be-resolved-from-39-tube-wells-in-nit-area-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-13712-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एनआईटी क्षेत्र में 39 ट्यूबवेलों से पेयजल की कमी होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एनआईटी क्षेत्र में 39 ट्यूबवेलों से पेयजल की कमी होगी दूर
विज्ञापन
- निगम 406.20 लाख रुपये से बड़खल विधानसभा क्षेत्र में लगवा रहा ट्यूबवेल
फोटो-
मनोज धर द्विवेदी
फरीदाबाद। एनआईटी और बड़खल क्षेत्र में पेयजल से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम ज्यादा पेयजल प्रभावित क्षेत्रों में ट्यूबवेल लगाने जा रहा है। निगम बड़खल विधानसभा में करीब 39 ट्यूबवेल लगवाने जा रहा है। इस पर करीब 406.20 लाख रुपये खर्च होंगे।
शहर में पेयजल की सप्लाई यमुना नदी के किनारे लगे रेनीवेल लाइनों से होती है। पुरानी रेनीवेल लाइनें होने से एनआईटी और बड़खल की कई कॉलोनियां में पानी की सप्लाई में दिक्कत आती है। ऐसे में लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं होता है। इसमें एसजीएम नगर, एनआईटी क्षेत्र, सैनिक काॅलोनी और सेक्टर 21 समेत अन्य क्षेत्र शामिल हैं। इन लोगों को अक्सर नगर निगम में पानी की समस्या की शिकायत मिलती रहती है। ऐसे में नगर निगम इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बेहतर करने के लिए ट्यूबवेलों की संख्या बढ़ाने जा रहा है। निगम ने बड़खल और एनआईटी क्षेत्र में ज्यादा पेयजल संकट वाले सेक्टरों में ट्यूबवेल लगाने जा रहा है। इससे लोगों को रेनीवेल पर पूरी तरह से निर्भर नहीं करना होगा। जरूरत के अनुसार ट्यूबवेलों से बूस्टरों में पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा। निगम की योजना हैं कि ट्यूबवेलों को बूस्टरों से जोड़ दिया जाएगा ताकि काॅलोनियों और सेक्टरों में सभी को पानी मिल सके।
-- --
इन जगहों पर लगेंगे ट्यूबवेल
वार्ड-19 सेक्टर 21 डी में 10.62 लाख रुपये से एक ट्यूबवेल, वार्ड-15 स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में एक ट्यूबवेल पर 10.09 लाख रुपये, मिनी रोज गार्डन में एक ट्यूबवेल 10.62 लाख रुपये, वार्ड 21 गुरुकुल इंडस्ट्री में एक ट्यूबवेल लगेगा और 8.03 लाख रुपये खर्च होगा। वहीं, वार्ड 19 एनआईटी में एक ट्यूबवेल पर 11.43 लाख रुपये खर्च होगा। वार्ड 15 में अलग-अलग जगहों पर 5 ट्यूबवेल लगेंगे और 59.11 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड- 12 एनआईटी एक में 35.12 लाख से तीन, वार्ड 15 में 74.25 लाख से 5 ट्यूबवेल, एसजीएम नगर ब्लॉक बी व ई में 31.13 लाख से तीन ट्यूबवेल, आनंगपुर गांव में 62.26 लाख से आठ, सैनिक काॅलोनी सेक्टर 49 में 10.43 लाख से एक, वार्ड 19 में 10.73 लाख से एक, वार्ड 17 एसजीएम नगर में सी ब्लॉक में 20.68 लाख से दो और भांखरी और सैनिक कॉलोनी में 51.70 लाख रुपये से पांच ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। करीब 39 ट्यूबवेलों पर 406.20 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें पांच के कार्य ठेकेदार को दे दिया गया है। अन्य के लिए टेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन
--
125 एमएलडी की कमी
शहर में करीब 425 एमएलडी पानी की जरूरत होती है। करीब 300 एलएलडी पानी की सप्लाई हो रही है। दूसरी ओर रेनीवेल की पुरानी लाइनें होने सेे बूस्टिंग स्टेशनों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पता है। पानी की समस्या सबसे ज्यादा एनआईटी क्षेत्र में होती है। पानी की कमी को पूरा करने के लिए नगर निगम को ट्यूबवेल का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में नगर निगम नए ट्यूबवेल के साथ बूस्टिंग स्टेशन लगाने पर काम कर रहा है।
वर्जन
बड़खल विधानसभा क्षेत्र के सेक्टरों और कॉलोनियों में करीब 39 ट्यूबवेल लगाने की तैयारी है। इसमें कुछेक पर जल्द काम शुरू होने वाला है। इससे क्षेत्र में पेयजल की समस्या दूर हो सकेगी। इस पर करीब 406.20 लाख रुपये खर्च होंगे।
-ओमदत्त, कार्यकारी अभियंता
-- --
एनआईटी क्षेत्र में अक्सर पानी की समस्या रहती है। ऐसे में लोगों को टैंकरों की मदद लेनी पड़ती है। निगम को प्रमुख जगहों पर ट्यूबवेल लगवाना चाहिए।
विष्णु गोयल, एनआईटी तीन
-- -
एसजीएम नगर में अक्सर पानी की समस्या रहती है। ऐसे में इस क्षेत्र के लिए अलग से पानी का इंतजाम होना चाहिए। शिकायत करने पर पानी की समस्या का समाधान नहीं होता। नए ट्यूबवेल लगने से राहत मिलने की उम्मीद है।
- प्रेमो देवी, एनआईटी