फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drinking water problem will be solved in nine months

नौ माह में दूर होगी पेयजल की समस्या

Wed, 02 Jun 2021 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Drinking water problem will be solved in nine months
फरीदाबाद। पेयजल समस्या से जूझ रहे शहरवासियों को आगामी नौ माह में पेयजल समस्या से राहत मिल सकती है। सबसे पहले एनआईटी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुधार पर कार्य किया जाएगा। इस दिशा में फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड (एफएससीआई) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह कहना है नगर निगम आयुक्त डॉ. गरिमा मित्तल का। बुधवार को पार्षदों की बैठक में उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन

एनआईटी क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के मुद्दे पर बुधवार को फरीदाबाद स्मार्ट सिटी कार्यालय में एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों की बैठक बुलाई गई। बैठक महापौर सुमन बाल, उपमहापौर मनमोहन गर्ग, वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी, पार्षद जयवीर खटाना, महेंद्र सरपंच, सपना डागर, मनोज शामिल हुए। बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र में पेयजल की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कई वार्डों को खूब पानी मिल रहा है तो कुछ वार्ड पानी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-3 के पार्षद जयवीर खटाना ने अपने वार्ड की समस्या के बारे में बताया। निगमायुक्त ने कहा कि स्कॉडा योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। सभी मुख्य लाइनों को जीपीएस से जोड़ा जा रहा है। पुरानी मोटरों को बदल कर नई मोटर लगाने का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद नियमित रूप से पानी मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईकोग्रीन कंपनी द्वारा नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठने का मुद्दा भी बैठक में खूब छाया रहा। वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी ने बताया कि ईकोग्रीन कंपनी नियमानुसार काम नहीं कर रही। शहर में आधी गाड़ियों से सफाई कराई जा रही है। इसलिए कंपनी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने ईकोग्रीन अधिकारी को एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए।

ट्रैफिक व्यवस्था की भी दी गई जानकारी
बैठक में पार्षदों को शहर के ट्रैफिक व्यवस्था की भी जानकारी दी गई। कमांड एंड कंट्रोल रूम में किस प्रकार से लाल बत्ती का उल्लंघन करने वालों के चालान किए जाते हैं। इसके बारे में विस्तार से बताया गया। यह भी बताया कि लाल बत्ती का उल्लंघन करने वालों के कैसे ऑनलाइन चालान काटे जाते हैं। निगमायुक्त व फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि शहर के मुख्य चौक चौराहों उच्च तकनीक से लैस सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जैसे ही कोई वाहन चालक लाल बत्ती पार करता है। कैमरा वाहन के नंबर प्लेट से ऑनलाइन चालान तैयार कर वाहन चालक के घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed