फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drinking water crisis deepens in the posh area of ??the city, people upset due to lack of regular supply of water in Mukesh Colony

शहर के पॉश इलाके में गहराया पेयजल संकट, मुकेश कॉलोनी में पानी की नियमित आपूर्ति न होने से लोग परेशान

Sun, 29 May 2022 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in the posh area of ??the city, people upset due to lack of regular supply of water in Mukesh Colony
बल्लभगढ़ में पानी के इंतजार में बैठे लोग । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। शहर के पॉश इलाकों में शुमार बल्लभगढ़ की मुकेश कॉलोनी में लोग पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगभग एक साल से पानी की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत के बावजूद अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें निजी टैंकरों से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुकेश कॉलोनी में करीब पांच हजार परिवार रहते हैं। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति चौपट है। कहीं पेयजल में सीवर का पानी मिक्स होकर आ रहा है तो कहीं नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में लगभग एक साल से पेयजल में गंदा पानी मिक्स होकर आ रहा है, जिससे दैनिक कार्य बाधित होने के साथ-साथ गंदा पानी पीने से लोग बीमार भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

जलजनित बीमारियों से ग्रस्त हो रहे लोग
स्थानीय निवासियों की मानें तो लगभग एक साल से कॉलोनी में नाली का काला और बदबूदार पानी आ रहा है, जिसके इस्तेमाल से क्षेत्र के लोग आए दिन जलजनित बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम विंडो पर कर चुके हैं शिकायत
लोगों के मुताबिक, नगर निगम, पार्षद और विधायक से पानी की समस्या की शिकायत कर-करके थक चुके हैं। पिछले दिनों सीएम विंडो पर भी शिकायत की है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
कॉलोनी में केवल एक टाइम पानी आता है, वह भी गंदा और बदबूदार। जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। नगर निगम अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। - कमलेश, स्थानीय निवासी

पानी की समस्या के लिए निगम, विधायक और सीएम विंडो से शिकायत की गई है। लेकिन, अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पानी खरीदकर दैनिक कार्यों को करते हैं। - उषा, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed