{"_id":"646f9b74b2ed3120ec0a4d8a","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-the-city-demonstration-at-old-faridabad-office-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-5327-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शहर में पेयजल संकट गहराया, ओल्ड फरीदाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शहर में पेयजल संकट गहराया, ओल्ड फरीदाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन
- ओल्ड फरीदाबाद जोन में पानी की सप्लाई बंद रही, बुढ़ैना में बूस्टर से जोड़ा गया
फोटो-22,23
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी के लोगों को अघोषित बिजली कटौती के साथ पेयजल की समस्या से भी दो-चार होना पड़ रहा है। ओल्ड फरीदाबाद में बुधवार शाम से पानी की सप्लाई बंद होने पर लोगों ने बृहस्पतिवार को ओल्ड फरीदाबाद निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों में भी पानी संकट गहराने लगा है।
नगर निगम ओल्ड फरीदाबाद में अभी एक बूस्टिंग स्टेशन से पानी की सप्लाई करता है। गर्मियों में ओल्ड फरीदाबाद के कुछ क्षेत्रों में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में नगर निगम बुढ़ैना में बने बूस्टर को शुरू करने की योजना पर काम कर रहा था। इसे लेकर बुधवार की सुबह पानी की लाइन बंद कर दी गई। निगम के अनुसार इस काम को दो घंटे में पूरा होना था लेकिन लाइन जोड़ने में कई घंटे लग गए। इससे बुधवार की शाम और बृहस्पतिवार की सुबह ओल्ड फरीदाबाद के अधिकांश भागों में पानी नहीं आया। ऐसे में गर्मी में लाेगों का सब्र जवाब दे गया और लोग निगम कार्यालय पर पहुंच गए। लोगों ने जल्द पानी सप्लाई करने की मांग रखी। सुबह कार्यालय में कार्यकारी अभियंता नहीं होने पर लोग दोपहर में दोबारा पहुंचे और निगम कार्यालय पर हंगामा किया। इस पर निगम अधिकारियों ने जल्द पानी शुरू करने की बात कही और वस्तु स्थिति की जानकारी दी। अमित कुमार ने बताया कि निगम को यह कार्य पहले कर लेना चाहिए था। गर्मी में पानी की सप्लाई बंद करने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। उनका कहना है कि टैंकर से पानी मंगाना पड़ा। निगम के कार्यकारी अभियंता सुशील ठाकरान ने बताया कि पानी बंद होने की सूचना लोगों को दी गई थी। बूस्टर जोड़ने के कारण पानी की सप्लाई बाधित हुई थी।
वहीं, नेहरू काॅलोनी के सैकड़ों लोग पानी की समस्या को लेकर नगर निगम मुख्यालय बीके चौक पर बुधवार की शाम पहुंचे और कॉलोनी में नियमित पानी सप्लाई करने की मांग की। लोगों ने निगम मुख्यालय पर हंगामा भी किया। स्थानीय निवासी राकेश व पवन समेत अन्य लोगों ने बताया कि लोग लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। निगम उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। उनका कहना है कि गर्मियों में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। लोग एसई ओमबीर सिंह से मिले और पानी की समस्या दूर करने की बात कही। इस पर एसई ने जेई भेजकर मामले को दूर करने को कहा।
विज्ञापन
एनआईटी क्षेत्र में भी पानी संंकट बढ़ने लगा
एनआईटी क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है। लोगों का कहना है कि दो-तीन दिन से पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। निगम ने अभी तक टैंकरों का इंतजाम नहीं किया है। ऐसे में लोगों को महंगे रेट पर पानी लेना पड़ रहा है। एसजीएम नगर, सैनिक काॅलोनी, डबुआ कॉलोनी, सेक्टर 23, संजय कॉलोनी और बल्लभगढ़ के कुछ क्षेत्रों में पेयजल गहराने लगा है। वहीं, बड़खल एक्सटेंशन वार्ड नंबर 16 फरीदाबाद की जनवादी महिला समिति की प्रधान अनीता खत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम प्रशासन के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन कर आंदोलन के लिए नोटिस दिया। लोगों ने कार्यकारी अभियंता ओमदत्त को चेतावनी देते हुए कहा कि बड़खल एक्सटेंशन कॉलोनी में पानी समेत अन्य सुविधाएं बेहतर की जाएं। लोगों ने पानी के साथ अधूरे कार्याें को पूरा कराने की मांग की। कार्यकारी अभियंता ओमदत्त ने जेई संदीप को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सावित्री, नुसरत, लक्ष्मी, बीना, समीना, आइसा, हुनेश, कमला, पूजा, कमलेश, मेमवती, सुदेशना, परवीन, रीटा के अलावा सर्व कर्मचारी संघ के जिला वरिष्ठ उपप्रधान बलबीर बालगुहेर व सचिव युद्धवीर सिंह खत्री समेत अन्य मौजूद रहे।
निगम के इंतजाम अधूरे कई क्षेत्रों में गर्मियों में पानी की गंभीर समस्या रहती है। इसके लिए नगर निगम टैंकर की मदद से ऐसी जगहों पर पानी उपलब्ध कराता है। इस साल अभी नगर निगम ने पानी के लिए टैंकरों के लिए टेंडर जारी नहीं किया है। केवल बल्लभगढ़ जोन के लिए एक टैंकर के लिए टेंडर जारी किया गया है। ऐसे में आने वाले समय में लोगों को पानी के लिए और परेशानी हो सकती है। इस बारे में एसई ओमबीर सिंह ने कहा कि निगम के पास टैंकर हैं। जेई के माध्यम से प्रभावित जगहों पर पानी भेजा जा रहा है।