{"_id":"69fe1db80840e3b7b905bb3f","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-sector-18-people-troubled-by-dirty-water-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69440-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-18 में पेयजल संकट गहराया, गंदे पानी से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-18 में पेयजल संकट गहराया, गंदे पानी से लोग परेशान
विज्ञापन
-शिकायत के बावजूद नहीं हो रहा समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-18 में पेयजल समस्या गंभीर होती जा रही है। लोगों को खारा, बदबूदार और मिट्टी मिला पानी मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से समाधान नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
स्थानीय निवासी महावीर बिश्नोई, विनोद और विकास ने बताया कि घरों में सप्लाई होने वाला पानी गंदा आ रहा है, जिससे लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पानी में मिट्टी और बदबू होने के कारण घरेलू कार्य करना भी मुश्किल हो गया है। महिलाओं को कपड़े धोने, बर्तन साफ करने और घर की साफ-सफाई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
निवासी समरेंदर, चरण, जितेंद्र और पवन ने बताया कि गंदे पानी के कारण बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। विशांत, दीपक और राम ने बताया कि सेक्टर का पानी सप्लाई बूस्टिंग स्टेशन भी जर्जर हालत में है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। पाइपलाइन व्यवस्था खराब होने के कारण घरों तक साफ पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कई परिवारों को मजबूरी में पीने के लिए बाजार से पानी खरीदकर गुजारा करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द समस्या का स्थायी समाधान कराने, पाइपलाइन की जांच करवाने और बूस्टिंग स्टेशन की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।