फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drinking water crisis deepens in Pocket C, affecting 150 families

Faridabad News: पॉकेट-सी में पेयजल संकट गहराया, 150 परिवार प्रभावित

Sun, 07 Jun 2026 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in Pocket C, affecting 150 families
खारा पानी पीने को मजबूर निवासी, लावारिस पशुओं से भी बढ़ी परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-11 के पॉकेट-सी में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या के कारण करीब 150 परिवारों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया है। हालात यह है कि एक जलापूर्ति लाइन में कई दिनों से पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे लोगों को टैंकरों के सहारे पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।



स्थानीय आरडब्ल्यूए प्रधान सतवीर, निवासी विनय गोयल और ऑजिंदर ने बताया कि क्षेत्र में कई-कई दिनों बाद पानी की सप्लाई होती है। पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को खारा पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उनका कहना है कि पानी की गुणवत्ता भी खराब है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।
विज्ञापन




निवासी इंदू, विजय कुमार और देवेंद्र ने बताया कि पानी की कमी का सबसे अधिक असर महिलाओं पर पड़ रहा है। घरों में खाना बनाने, सफाई और अन्य घरेलू कार्यों के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा। सुबह होते ही लोगों को पानी की व्यवस्था में जुटना पड़ता है, जिससे दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पार्कों की हालत भी बदहाल


स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र के पार्कों का रखरखाव भी ठीक ढंग से नहीं हो रहा है। पार्कों में साफ-सफाई और देखरेख के अभाव में उनकी स्थिति खराब होती जा रही है, जिससे लोगों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा।




लावारिस पशु और कुत्तों के झुंड बने मुसीबत


निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में लावारिस पशुओं और आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुत्तों के झुंड कई बार राहगीरों पर हमला कर चुके हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करने, पार्कों की स्थिति सुधारने और लावारिस पशुओं और कुत्तों पर नियंत्रण के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed