{"_id":"68b1e3ac91a87d779701aed2","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-parvati-colony-peoples-life-is-difficult-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50145-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पर्वतीय कॉलोनी में पेयजल संकट गहराया, लोगों का जीना मुहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पर्वतीय कॉलोनी में पेयजल संकट गहराया, लोगों का जीना मुहाल
Fri, 29 Aug 2025 11:00 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
- कई दिनों तक नहीं आता पानी, सीवर मिला पानी बन रहा बीमारियों का कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी में पेयजल संकट ने लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। अब लोगों को कई-कई दिनों तक पानी नहीं मिल रहा है। जब कभी पानी आता भी है तो उसमें सीवर का गंदा पानी मिला होता है। इससे न सिर्फ बदबू फैलती है बल्कि गंभीर बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि वे लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं। कई बार जल निगम और नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। कॉलोनी निवासी गौतम ने बताया हमें पांच-पांच दिन तक पानी नहीं मिलता। ऊपर से जब आता है तो इतना गंदा कि पीना तो दूर, नहाने या बर्तन धोने लायक भी नहीं होता। वहीं, महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आर्थिक नुकसान भी उठा रहे लोग
पानी की किल्लत के कारण कई परिवारों को टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं, जिससे उनका मासिक बजट बिगड़ गया है। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी खरीदना उनकी मजबूरी बन गया है। गंदे पानी की आपूर्ति के कारण कॉलोनी में डायरिया, उल्टी, बुखार जैसी बीमारियों के मामले भी सामने आने लगे हैं। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस गंभीर समस्या का समाधान किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।