{"_id":"68d1a546b61e9336b8032ff7","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-nain-chowk-and-dabua-colony-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51903-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नैन चौक व डबुआ कॉलोनी में पेयजल संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नैन चौक व डबुआ कॉलोनी में पेयजल संकट गहराया
विज्ञापन
लोगों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामनासंवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नैन चौक व डबुआ कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण निवासी काफी समय से परेशान हैं। कई गलियों में लंबे समय तक पानी नहीं आता है, जिसके कारण उन्हें टैंकर पर निर्भर रहना पड़ता है। इसका असर उनकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ रहा है। निवासियों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
निवासी रमा ने बताया कि पानी की समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा है। इसकी वजह से पूरी गली को निजी टैंकरों से पानी भरवाना पड़ता है। टैंकर वाले मनमाने रुपये वसूलते हैं। प्रतिदिन टैंकर बुलाकर लोग पानी भरवाते हैं, इससे हमारा आर्थिक नुकसान हो रहा है।
वहीं निवासी राजू ने बताया कि कई- कई दिनों में पानी आ रहा है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। निवासियों का कहना है कि उन्होंने समस्या से पार्षद, विधायक व अन्य संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया है, लेकिन उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हुई।