फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dreams take flight, 10 students from the district selected in IIT

Faridabad News: सपनों को मिली उड़ान, जिले के 10 विद्यार्थियों का आईआईटी में चयन

Sat, 06 Jun 2026 01:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Dreams take flight, 10 students from the district selected in IIT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। हम भी दरिया हैं हमें अपना हुनर मालूम है, जिस तरफ भी चल पड़ेंगे रास्ता हो जाएगा। दिवंगत शाइर बसीर बद्र की ये पंक्तियां आईआईटी में चयनित होने वाले राजकीय विद्यालयों के छात्रों पर सटीक बैठती हैं। इन छात्रोंं ने यह साबित कर दिया कि अपने सपनों को पूरा किया जा सकता है।

मई में आयोजित जेईई एडवांस्ड परीक्षा में जिले से 10 छात्र- छात्राओं का चयन हुआ है। ये छात्र कुरुक्षेत्र स्थित सुपर-100 कैंपस में रहकर आईआईटी जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। किसी ने दूसरे प्रयास में तो किसी ने पहले ही प्रयास में ही देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माने जाने वाली आईआईटी जेईई परीक्षा उत्तीर्ण की। इन छात्रोंं ने अपनी मेहनत और दृढ़-निश्चय के दम पर कामयाब होकर दिखाया है। परिणाम घोषित होने के बाद से ही परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


आईआईटी जेईई एडवांस्ड परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों का कहना है कि दृढ़ संकल्प, नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। चयनित विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, शिक्षकों और सुपर-100 कार्यक्रम को दिया है। छात्रों ने कहा कि आईआईटी में चयन उनका सपना था। इसके लिए उन्होंने लगातार मेहनत की और शिक्षकों के मार्गदर्शन में तैयारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले से 10 छात्रों का हुआ चयन
आईआईटी एडवांस्ड परीक्षा में जिले से 10 छात्रों का चयन हुआ है। इसमें राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-28 से विशाल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी पांच से कुमारी अंशु, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओल्ड फरीदाबाद से अमित कुमार, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊंचा गांव से समीर खान, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-28 से आकाश, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से प्रगति, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेहतपुर से अभिजीत दास, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरीदाबाद से लक्ष्मी कुमारी, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा से मोहित और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगला गुजरान से अमृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed