फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drains made of fifty lakhs were broken in two months

पचास लाख से बनी नालियां दो माह में ही टूटीं

Wed, 19 May 2021 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Drains made of fifty lakhs were broken in two months
फरीदाबाद। वॉर्ड नंबर 9 नंगला एंक्लेव में दो माह पहले बनाई गई नालियां पूरी तरह से टूट चुकी हैं। यह नाली 50 लाख रुपये की लागत से बनाई गई थी। लोगों ने ठेकेदार पर घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने आरोप लगाया है। मुख्य अभियंता ने लोगों को मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि नंगला एंकलेव पार्ट टू में गली नंबर 12 व आसपास की गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल और नालियां बनाने का कार्य दो महीने शुरू हुआ था। नगर निगम के इंजीनियरिंग ब्रांच के अुनसार 50 लाख रुपये के प्रस्ताव के तहत कार्य शुरू किया गया था। स्थानीय निवासी मुकेश, संदीप, अभिनव सहित अन्य लोगों ने बताया कि नालियों को मानक के अनुरूप नहीं बनाया गया है। उस समय लोगों ने ठेकेदार को कहा भी था कि इसे मजबूती के साथ बनाया जाए, लेकिन ठेकेदार ने उनकी एक नहीं सुनी। नतीजा ये निकला कि गलियों की सारी नालियां टूट चुकी हैं। पानी सड़कों पर बहता रहता है। जिससे सड़कों पर गंदगी और कीचड़ रहती है। यही नहीं मैनहोल भी खुले हुए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

वर्जन
निर्माण कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले की जल्द जांच करवाई जाएगी। मौके पर भी जांच की जाएगी। - रामजी लाल, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed