फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dr. Mohan Yadav wooed Yadav voters by taking the name of Krishna and Mathura

Faridabad News: कृष्ण और मथुरा का नाम लेकर यादव वोटरों को रिझा गए डॉ. मोहन यादव

Sat, 09 Mar 2024 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Dr. Mohan Yadav wooed Yadav voters by taking the name of Krishna and Mathura
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में की 400 पार कराने की अपील
विज्ञापन

कहा, बदलते दौर में पूरी दुनिया का भी भारत के प्रति नजरिया बदला
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। लोकसभा चुनावों से पहले हरियाणा में वोटरों को रिझाने के लिए मध्यप्रदेश में हाल ही बने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फरीदाबाद में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पीएम मोदी का अबकी बार 400 पार का नारा दिया। एमपी के मुख्यमंत्री की इस चुनावी यात्रा के जरिए भाजपा मौजूदा दौर में हरियाणा में यादव वोटरों को रिझाने में लगी है। शनिवार को सम्मेलन में डॉ. मोहन यादव भगवान कृष्ण और मथुरा के मंदिर की बात कहकर नरेंद्र मोदी और कृष्णपाल गुर्जर के लिए समर्थन मांगा है।

फ़रीदाबाद के सेक्टर 17 स्थित मॉडर्न स्कूल ऑडिटोरियम में लोकसभा क्लस्टर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। दोपहर तीन बजे होने वाले कार्यक्रम में देर शाम को पहुंचे डॉ. मोहन यादव का फरीदाबादवासियों ने अभिनंदन किया। डॉ. मोहन ने कहा कि भारतीय संस्कृति को फिर से विश्व में स्थापित में मोदी जुटे हैं। एमपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते दौर में 2014 के बाद से भारत की तस्वीर और छवि बदली है। उन्होंने पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए कहा कि 2014 से पहले की सरकार किसी भी आतंकी हमले पर चुप रहती थी। अब नरेंद्र मोदी की सरकार में रातों-रात हिसाब चुकता कर दिया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नई छवि के चलते पूरी दुनिया का भी भारत के प्रति नजरिया बदल रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि जिस तरह से राम मंदिर स्थापित हुआ है और देशवासियों को खुशी मिली है। उज्जैन में भी महालोक बनता है, काशी में भी बनता है। उन्होंने बातों-बातों में मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर का मुद्दा बढ़ाते हुए कहा कि मथुरा में भगवान कृष्ण की बारी है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, लोकसभा प्रभारी जी एल शर्मा, लोकसभा संयोजक दीपक मंगला, विधायक सीमा त्रिखा, राजेश नागर, नरेन्द्र गुप्ता, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़, ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, चरण सिंह तेवतिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्ण के स्वरूप को स्मरण कर कमल का बटन दबाएं
डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि मैं सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैन से आया हूं, जो महाकाल की भूमि है। उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम मानने की परंपरा हमारे वेद शास्त्रों के समय से है। उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार आपको इस बार फिर संकल्प करना है और भगवान श्री कृष्ण के स्वरूप को स्मरण करें। हाथ में जो सुदर्शन चक्र हैं, उसका उपयोग करें और कमल का बटन दबाना है और मोदी जी को 400 पार लेकर जाना है।



हरियाणा में यादव वोटरों को रिझा गए सीएम
भाजपा ने लोकसभा चुनावों की घोषणा होने से पहले ही शनिवार को उनका हरियाणा दौरा करा दिया। उन्हाेंने फरीदाबाद, गुरुग्राम और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में हिस्सा लिया। हरियाणा में भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम में अच्छी तादात में यादव वोटर हैं। इसके अलावा फरीदाबाद में भी यादव वोटर हैं। साथ ही फरीदाबाद में भगवान कृष्ण के बड़ी संख्या में मानने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed