फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   DPS wins overall athletics championship for the third consecutive time

Faridabad News: डीपीएस ने लगातार तीसरी बार जीती ओवरऑल एथलेटिक्स चैंपियनशिप

Fri, 23 Oct 2026 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
DPS wins overall athletics championship for the third consecutive time
खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य सहित कुल आठ पदक जीते
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डीपीएस फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल को लगातार तीसरे वर्ष अंडर-19 बालक वर्ग की ओवरऑल चैंपियनशिप दिलाई। पटियाला में 15 से 20 अक्तूबर तक आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


अंडर-19 बालक वर्ग में देव ने चक्का फेंक में स्वर्ण, कुनाल भड़ाना ने लंबी कूद में रजत और सागर सैनी ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। 400 मीटर रिले में सागर सैनी, कुनाल भड़ाना, ध्रुव भड़ाना, हरिओम और विक्रांत सैनी की टीम ने रजत पदक हासिल किया। वहीं, 1600 मीटर रिले में टीम ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। अंडर-19 वर्ग में हुन्नी मलिक ने 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, 1600 मीटर रिले में स्वरा भटनागर, पलक, हुन्नी मलिक, नीवा और अनन्या सक्सेना की टीम ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed