फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Door-to-door garbage collection will begin once the work order is issued.

Faridabad News: वर्कऑर्डर जारी होने पर शुरू होगा हर घर से कूड़ा उठाने का काम

Thu, 24 Sep 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage collection will begin once the work order is issued.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था को लेकर नगर निगम प्रशासन की ओर से अभी तक कंपनियों को वर्कऑर्डर जारी नहीं किया गया है। स्थानीय शहरी निकाय विभाग की ओर से कूड़ा उठाने वाली कंपनियों को काम आवंटित किया जा चुका है, लेकिन नगर निगम स्तर पर काम का आवंटन नहीं होने के कारण कंपनियां अपना काम शुरू नहीं कर पाई हैं। इसके चलते शहर के कई हिस्सों में लोग घरों से निकलने वाला कूड़ा सड़कों और खुले स्थानों पर डाल रहे हैं। घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू होने के बाद लोगों को कूड़ा शुल्क अलग से कंपनी के कर्मचारियों को नहीं देना होगा। नगर निगम की ओर से यह शुल्क संपत्ति कर के साथ ही लिया जाएगा। इससे कूड़ा उठाने की व्यवस्था और शुल्क वसूली नगर निगम के माध्यम से ही होगी। नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनियों को जल्द ही वर्कऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद घर-घर से कूड़ा उठाने का काम शुरू कराया जाएगा। निगम प्रशासन का कहना है कि व्यवस्था शुरू होने के बाद सड़कों और खुले स्थानों पर कूड़ा फेंकने की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।

--
एत्मादपुर के पास ज्यादा दिक्कत बनी: एत्मादपुर के पास आगरा नहरी पुल से लेकर डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे तक फैला हुआ है। शिकायत के बावजूद यहां कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। इससे यहां समस्या बनी हुई है। इस बारे में निगम कार्यालय में भी शिकायत दी जा चुकी है। फिर भी हालात जस के तस बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed