{"_id":"688289513be10095ee0fedd6","slug":"donation-of-200-crores-shown-raid-on-rashtriya-vikas-partys-office-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47828-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 200 करोड़ का दिखाया चंदा, राष्ट्रीय विकास पार्टी के कार्यालय पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 200 करोड़ का दिखाया चंदा, राष्ट्रीय विकास पार्टी के कार्यालय पर छापा
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम ने अध्यक्ष और पार्टी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी दबिश दी
आयकर विभाग की टीम ने दस्तावेज, मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले के अशोक एन्क्लेव स्थित राष्ट्रीय विकास पार्टी के कार्यालय पर आयकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को छापा मारा। इसके अलावा टीम ने पार्टी अध्यक्ष महेश प्रताप शर्मा के घर और दिल्ली में पार्टी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी जांच पड़ताल की। आरोप है कि पार्टी को बीते कुछ साल में लगभग 200 करोड़ रुपये का चंदा मिला है।
आयकर विभाग की यह कार्रवाई बृहस्पतिवार सुबह लगभग सात बजे शुरू हुई और देर शाम तक जारी रही। विभाग के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय विकास पार्टी ने बीते वर्षों में विभिन्न स्रोतों से लगभग 200 करोड़ रुपये का चंदा मिलना दिखाया है। ऐसे में आयकर विभाग को शक है कि इतनी बड़ी धनराशि वास्तविक दानकर्ताओं से नहीं ली गई, बल्कि इसे अलग-अलग माध्यमों से दिखाया गया है। विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि कहीं यह रकम फर्जी स्रोतों या हवाला के जरिये तो हासिल नहीं की गई है।
आयकर विभाग की छापेमारी फरीदाबाद के अलावा पार्टी के सीए के दिल्ली और मुंबई स्थित घर व कार्यालय पर भी चली। टीम ने सभी ठिकानों से फाइलें और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए। इनके आधार पर अब आगे जांच की जा रही है। चंदा देने वाले लोगों की डिटेल भी टीम ने जब्त की है। इसके आधार पर अब इन लोगों से भी आगे पूछताछ हो सकती है। इसी से स्पष्ट हो सकेगा कि इन लोगों ने असल में दान दिया या सिर्फ उनका नाम दर्ज कर दिया गया।