{"_id":"6418979d74cd7e38e2052b47","slug":"dogs-scratched-three-year-old-girl-serious-faridabad-news-c-1-1-361054-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तीन साल की बच्ची को कुत्तों ने नोंचा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तीन साल की बच्ची को कुत्तों ने नोंचा, गंभीर
विज्ञापन
- दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है
दूसरा मामला : आगमन सोसाइटी में सात साल के बच्चे को कुत्ते ने काटा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद/बल्लभगढ़। स्मार्ट सिटी में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार को शहर में दिल्ली जैसी घटना होेते-होते बची। गली में खेल रही तीन साल की बच्ची पर लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि बच्ची की चीख सुनकर परिजन पहुंच गए और बच्ची को कुत्तों के चंगुल से छुड़ा लिया। आनन-फानन में वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण वह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है। वहीं, दूसरे मामले में साल साल के बच्चे को भी कुत्तों ने निशाना बनाया है।
शहर में लावारिस कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने लगे हैं। शहर की सोसाइटियों के आसपास घूम रहे लावारिस कुत्ते लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कुत्तों को पकड़ने और टीकाकरण के लिए नगर निगम की तैयारियां हवा-हवाई साबित हो रही हैं। राजीव कॉलोनी निवासी मनोज खंडेलवाल ने बताया कि रविवार की रात को 10 बजे मुकेश की 3 साल की बेटी खुशी घर के बाहर खेल रही थी। तभी गली में मौजूद कुत्तों ने अचानक से उस पर हमला कर दिया। बच्ची को कुत्ते खींचने लगे। हालांकि समय से घर वाले आ गए नहीं तो दिल्ली जैसी वारदात हो सकती थी। उन्होंने बताया कि घायल खुशी को उपचार के लिए बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने के बाद बीके अस्पताल रेफर कर दिया। बीके अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद खुशी को दिल्ली स्थित सफदरजंग रेफर कर दिया।
-- -- -
सात साल के बच्चे को कुत्ते ने जख्मी किया
ग्रेटर फरीदाबाद स्थित आगमन सोसाइटी निवासी श्रेयांस के पिता रवि पांडे ने बताया कि सोसाइटी के आसपास घूमते लावारिस कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। शनिवार शाम सोसाइटी में खेलते समय सात वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। जिससे बच्चे के नाक और मुंह पर चोट आई है। इससे पहले भी सोसाइटी में लोगों पर हमले के कई मामले सामने आ चुके हैं, लावारिस कुत्तों के लिए नगर-निगम को अलग से जगह निर्धारित करने की आवश्यकता है। बच्चे सोसाइटी से बाहर निकलते हुए डरने लगे हैं, कई बार बुजुर्गों पर भी हमला कर देते हैं। प्रतिदिन जिले में कुत्तों के काटने के 80 मामले सामने आ रहे हैं, अस्पताल में एंटी रेबीज टीका नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान अमित त्यागी ने बताया कि सोसाइटी के आसपास के एरिया में लावारिस कुत्ते घूमते हैं, तेज वाहनों के पीछे-पीछे दौड़ते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ऐसे में नगर निगम द्वारा उचित व्यवस्था करने की आवश्यकता है। सोसाइटी के लोगों से अपील की गई है कि पालतू कुत्तों को मास्क लगाकर रखें। सभी का टीकाकरण और पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। सोसाइटी के आसपास घूम रहे लावारिस कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाने की नगर निगम से मांग की गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
सोसाइटी में हुआ था हंगामा
ग्रेटर फरीदाबाद स्थित प्रिसेंस पार्क सोसाइटी में बीते दिनों लावारिस कुत्तों को लेकर हंगामा हो गया था। मामला पुलिस में है। आरोप है कि एक महिला ने दो सुरक्षाकर्मियों को काट लिया जबकि महिला का कहना है कि उन पर हमला किया गया था, बचाव में उन्हें हमला करना पड़ा। इसके अतिरिक्त अन्य सेक्टरों और सोसाइटियों के लोग परेशान हैं।
-- --
15 हजार लोग हुए शिकार
बीके अस्पताल से मिले आंकड़ों के अनुसार साल 2022 में 15 हजार लोगों को कुत्तों ने काटा। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार साल 2022 के जनवरी महीने में 2093, फरवरी में 2427, मार्च में 413, अप्रैल में 1099, मई में 1445, जून में 1372, जुलाई में 560, अक्टूबर में 1358, नवंबर में 2033 और दिसंबर में 2208 लोगों को कुत्तों ने काटा। इसमें बुजुर्ग व बच्चे भी शामिल हैं। साल 2022 के अगस्त व सितंबर के महीने में एंटी रेबीज के इंजेक्शन नहीं होने की वजह से बीके अस्पताल में कोई भी उपचार के लिए नहीं आया। वहीं साल 2023 के जनवरी महीने में 2220, फरवरी महीने में 2100 लोग कुत्तों का शिकार हुए हैं। मार्च महीने से बीके अस्पताल में एंटी रेबीज के इंजेक्शन खत्म हैं।
-- -- -
लोगों से बातचीत
सोसाइटी के आसपास के एरिया में लावारिस कुत्ते घूमते हैं, तेज वाहनों के पीछे-पीछे दौड़ते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ऐसे में नगर निगम द्वारा उचित व्यवस्था करने की आवश्यकता है।
- अंकित त्यागी, प्रधान, आरडब्ल्यूए आगमन सोसाइटी
-- -- --
कुछ समय पहले उन्हें भी कुत्ते ने काट लिया था। इसको लेकर सरकार के द्वारा कोई सख्त नियम बनाने चाहिए।
- केएस शर्मा, स्थानीय निवासी राजीव कॉलोनी