{"_id":"6aa5a0727bfe4ac9ce0f8499","slug":"dogs-attack-two-children-returning-from-tuition-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79872-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ट्यूशन से लौट रही दो बच्चियों पर कुत्तों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ट्यूशन से लौट रही दो बच्चियों पर कुत्तों ने किया हमला
विज्ञापन
साहूपुरा गांव में हुई घटना, दोनों बहनें हुईं घायल, वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। साहूपुरा गांव में लावारिस कुत्तों का आतंक लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ट्यूशन से लौट रही पांच साल की दो बहनों पर कुत्तों ने हमला कर दिया। दोनों डर के मारे एक-दूसरे का हाथ पकड़कर भागने लगीं। इस दौरान दो कुत्तों ने उन्हें आगे-पीछे से घेर लिया। एक बच्ची घर के रैंप पर चढ़कर किसी तरह बची। कुत्तों के पंजे लगने से दोनों बहनें घायल हो गईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लोगों का आरोप है कि उन्होंने पूजा नाम की महिला से कुत्तों को बांधकर रखने के लिए कई बार कहा है। आरोप है कि विरोध करने पर महिला झूठे आरोप में फंसाने और बच्चों को घर से उठवाने की धमकी देती है। महिला की ओर से आत्महत्या की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर गांव के लोगों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है।
लोगों से बात
गली में कुछ कुत्तों को नियमित रूप से खाना खिलाया जाता है। बाद में कुत्ते लोगों पर हमला कर देते हैं। - रितिका रावत
अब तक कई बच्चों को कुत्ते काट चुके हैं। इन कुत्तों का रेबीज रोधी टीकाकरण भी नहीं कराया गया है।- गीता
कई बार महिला को कुत्तों को बांध कर रखने के लिए कहा गया है लेकिन ऐसा नहीं होता है। - चमन देवी
इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। कुत्तों की वजह से बच्चों ने घरों से बाहर निकला बंद कर दिया है। - गिर्राज