फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   doctors will present in court via video conferencing in faridabad

वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश होंगे डॉक्टर 

Wed, 27 Apr 2016 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 27 Apr 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
doctors will present in court via video conferencing in faridabad

डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे बीके सिविल अस्पताल के मरीजों को इलाज के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। यहां के डॉक्टर अब कोर्ट जाने के बजाय वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जज के सामने पेश होंगे। अस्पताल में जल्द ही वीडियो कॉंफ्रेंसिग रूम बनाया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने इसके निर्माण की कवायद भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मालूम हो कि बीके सिविल अस्पताल में रोजाना दो से तीन डॉक्टरों को बयान दर्ज कराने कोर्ट में जाना पड़ता है। कोर्ट में कई घंटे लग जाने की वजह से कभी कभी डॉक्टर ओपीडी समय निकल जाने के बाद ही वापस लौट पाते हैं।
विज्ञापन


उस दिन या तो उस डॉक्टर से संबंधित ओपीडी बंद कर दी जाती है या फिर मरीजों को कई घंटे इंतजार करना पड़ता है। यह भी होता है कि कुछ डॉक्टर कोर्ट में पेशी होने के नाम पर ड्यूटी से गायब रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो काँफ्रेंसिंग हॉल बन जाने से अब उनकी पेशी और गवाही आदि सिविल अस्पताल से ही हो जाएगी। प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र यादव ने हारट्रोन कंपनी को एस्टीमेट बनवाने का पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि मुख्यालय से  मंजूरी मिलने के बाद हॉल के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed