फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR registered against Canter driver.

Faridabad News: कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Mon, 24 Aug 2026 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against Canter driver.
फरीदाबाद। सीकरी से प्याला गांव की ओर जाते समय सड़क पर खड़े गैस कैंटर से मोटरसाइकिल टकराने के मामले में पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हादसे में बाइक सवार अजीत के बाएं पैर में चोट लगी थी।
विज्ञापन


गांव असावटी निवासी अजीत ने पुलिस को बताया कि 17 अगस्त को वह ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। रात करीब 10 बजे सीकरी से प्याला की ओर जाते समय सड़क पर गैस कैंटर दुर्घटनाग्रस्त हालत में खड़ा था। अंधेरा होने के कारण उसे कैंटर दिखाई नहीं दिया। बचने का प्रयास करने के बावजूद उसकी मोटरसाइकिल कैंटर से टकरा गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि चिकित्सक ने अजीत को चार चोटें बताईं और कई दिनों तक बयान देने के लिए अनफिट घोषित किया। 21 अगस्त को उसे अस्पताल से छुट्टी मिली। इसके बाद 23 अगस्त को उसका बयान लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed