फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Doctors wear black badges to protest against direct recruitment of SMOs

Faridabad News: एसएमओ की सीधी भर्ती के विरोध में डॉक्टरों ने पहने काले बिल्ले

Wed, 12 Nov 2025 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Doctors wear black badges to protest against direct recruitment of SMOs
13 को पंचकूला में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के कार्यालय का करेंगे घेराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने मंगलवार को सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) की सीधी भर्ती के विरोध में काले बिल्ले लगाकर कार्य किया। उनका कहना था कि सरकार द्वारा सीधी भर्ती का फैसला न केवल सेवा में कार्यरत डॉक्टरों के हितों के खिलाफ है, बल्कि इससे पदोन्नति प्रणाली भी प्रभावित होगी। चिकित्सकों का तर्क है कि वर्षों से कार्यरत डॉक्टरों को अनुभव के आधार पर पदोन्नति दी जानी चाहिए, न कि सीधे बाहर से भर्ती कर पद भरना उचित है।



पहले भी राज्यभर के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों ने इस नीति के खिलाफ आवाज उठाई थी और चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की थी। इसी क्रम में मंगलवार को विरोध स्वरूप काले बिल्ले लगाए गए। बुधवार को सिविल सर्जन और पीएमओ की ओर से ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो 13 नवंबर को पंचकूला में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि तब भी सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed