फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Doctors protest against mixopathy

मिक्सोपैथी के विरोध में डॉक्टरों का प्रदर्शन

Tue, 08 Dec 2020 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Doctors protest against mixopathy
फरीदाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर मिक्सोपैथी के विरोध में मंगलवार को डॉक्टरों ने कामकाज बंद रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नागरिक अस्पताल बीके में ओपीडी सेवाएं बंद रही। यही स्थिति निजी अस्पतालों में देखने को मिली। डॉक्टरों ने सरकार से मिक्सोपैथी को लेकर जारी किए नोटिफिकेशन को वापस लिए जाने की मांग की है। आईएमए के बैनर तले डाक्टरों ने यह विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आईएमए की प्रधान डॉ. पुनीता हसीजा ने बताया कि सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर आयुर्वेदिक डॉक्टरों को ऑपरेशन की अनुमति दी है। ऐसा करके सरकार द्वारा ऐलोपैथी डॉक्टरों के साथ गलत किया जा रहा है। एमबीबीएस की पढ़ाई में छात्रों को ऑपरेशन की प्रक्रिया बारे में सिखाया जाता है। पीजी कोर्स में बड़े स्तर ऑपरेशन की बारीकियां सिखाई जाती हैं।
विज्ञापन

इससे इतर आयुर्वेदिक डॉक्टर को आपरेशन संबंधी शिक्षा नहीं दी जाती। ऐसे में उन्हें ऑपरेशन की अनुमति देना मरीज के जीवन के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। सरकार ने उन्हें पीजी कोर्स में ऑपरेशन की शिक्षा देने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अलावा उन्हें आपरेशन में इस्तेमाल होने वाली दवा जैसे एनेस्थीसिया के बारे में भी जानकारी नहीं होती। उन्होंने कहा कि अगर सरकार आयुर्वेदिक डॉक्टर को भी आपरेशन की अनुमति देना चाहती है, तो उन्हें राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) उत्तीर्ण करने एमबीबीएस करानी चाहिए, जिससे वह भी आपरेशन करने योग्य बन सकें। आईएमए के मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश अरोड़ा ने कहा कि आयुर्वेदिक डॉक्टर का समाज हित में काफी सहयोग रहा है और कई बड़ी बीमारियों का आयुर्वेद में सफल इलाज है, लेकिन ऑपरेशन की अनुमति देना ठीक नहीं है। सरकार ने अगर नोटिफिकेशन वापस नहीं लिया, तो 11 दिसंबर को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बंद रखी जाएंगी। हालांकि इस दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed