फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Doctors expressed anger against the charge sheet

Faridabad News: डॉक्टरों ने चार्जशीट के विरोध में जताया रोष

Sat, 29 Jul 2023 10:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 29 Jul 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Doctors expressed anger against the charge sheet
जांच के दौरान आधा घंटा देरी से ड्यूटी पर पहुंचे थे डॉक्टर
विज्ञापन

फोटो-



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मेडिकल अधिकारियों द्वारा चार्जशीट करने के विरोध में शनिवार को जिला नागरिक बीके अस्पताल के डॉक्टरों ने काले रिबन लगाकर रोष व्यक्त किया। डॉक्टरों का कहना है कि सरकार का यह रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एएनएम की जांच के दौरान डॉक्टर आधे घंटे देरी से ड्यूटी पर पहुंचे थे। रोष प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि महामारी में सबसे ज्यादा मेहनत डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ ने की है। अधिकारियों का इस प्रकार का रवैया आहत करता है।




हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस (एचसीएमएस) के आह्वान पर बीके अस्पताल में ओपीडी के बाहर रोष व्यक्त कर रहे उप सिविल सर्जन डॉ. मान सिंह, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. संदीप बेनीवाल और डॉ. मनोज सहित अन्य ने बताया कि झज्जर, करनाल, रोहतक और दादरी में 5 डॉक्टरों को चार्जशीट कर दिया है। उन्होंने बताया कि एएनएम को जांच के लिए भेजा गया था। इस दौरान डॉक्टर आधे घंटे देरी से ड्यूटी पर पहुंचे थे। सरकार ने सभी को चार्जशीट कर दिया। इस पर डॉक्टरों ने कहा कि सरकार का यह रवैया बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की कमी के कारण कई लोगों का काम एक पर थोप दिया जाता है, ड्यूटी पूरा होने के बाद भी वह मरीजों के लिए बैठे रहते हैं। इसके अतिरिक्त महामारी के दौरान डॉक्टरों द्वारा दिन रात काम किया गया, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उपरोक्त 4 जिलों में सुबह 8 से 11 बजे तक पेन डाउन रहा। यदि सुनवाई नहीं हुई तो एसोसिएशन के आदेशानुसार हड़ताल भी की जा सकती है। फरीदाबाद में ओपीडी प्रभावित नहीं रही। इस दौरान डॉ. शिखा, डॉ. सरोज, डॉ. खुशबु, डॉ. तरुण, डॉ. कुलदीप, डॉ. अरुण सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed