फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   doctor son friend is killer of family

फरीदाबादः परिवार के चार लोगों की हत्या में पुलिस का खुलासा, डॉक्टर के बेटे का दोस्त ही निकला हत्यारा

Mon, 11 Nov 2019 01:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
doctor son friend is killer of family
हत्या का आरोपी मुकेश - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-7 ए में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने रविवार को बताया कि जिम ट्रेनर मुकेश ठाकुर ने डॉक्टर प्रवीण मेहंदीरत्ता, उनकी पत्नी सुदेश, बेटी प्रियंका और दामाद सौरभ कटारिया की हत्या की थी। उन्होंने कहा कि मुकेश डॉ. मेहंदीरत्ता के बेटे दर्पण का दोस्त है।

विज्ञापन


एसीपी क्राइम ने बताया कि डबुआ कॉलोनी में रहने वाले मुकेश का डॉक्टर के घर आना-जाना था। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस को चार लोगों पर संदेह था। इसी कारण सभी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इनमें से तीन तो पुलिस के पास पहुंच गए, मगर मुकेश नहीं आया।
विज्ञापन


इस पर पुलिस टीम मुकेश के घर डबुआ पहुंची। वहां मुकेश नहीं था। इस दौरान छानबीन की गई तो उसके घर से एक पत्र मिला। इसमें मुकेश ने डॉक्टर समेत चार लोगों की हत्या की बात कुबूल की है। पत्र में यह भी लिखा था कि वह खुदकुशी करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी क्राइम ने कहा कि डॉक्टर व उनके परिजनों की हत्या के पीछे क्या कारण था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। क्राइम ब्रांच की दस टीमें आरोपी को पकड़ने के प्रयास में जुटी हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद ही हत्याकांड के कारण का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच ने आरोपी के भाई समेत चार अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।


खून से सने कपड़े और प्रियंका का मोबाइल बरामद
एसीपी ने बताया कि आरोपी मुकेश के घर से ही पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली है। उसकी चाबी पर भी खून के निशान मिले हैं। इसके अलावा आरोपी के खून से सने कपड़े और प्रियंका का मोबाइल भी पुलिस ने अजरौंदा के पास झाड़ियों से बरामद कर लिया है। हालांकि डॉक्टर मेहंदीरत्ता का मोबाइल अभी नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed