फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Doctor put under digital arrest for 10 days due to fear of money laundering, defrauded Rs 2.23 crore

Faridabad News: डॉक्टर को मनी लॉंड्रिंग का खौफ दिखा 10 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, 2.23 करोड़ ठगे

Thu, 11 Jul 2024 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Doctor put under digital arrest for 10 days due to fear of money laundering, defrauded Rs 2.23 crore
-साइबर ठगों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर दिया ठगी को अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। साइबर ठगों ने एक डॉक्टर को मनी लॉंड्रिंग का डर दिखा डिजिटल अरेस्ट (आभासी रूप से अपह्रत) कर 2.23 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर डॉक्टर को ठगी का शिकार बनाया। ठगों ने इन 10 दिनों में डॉक्टर को खूब धमकाया। 10 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रहने से डॉक्टर सदमे में है। सेंट्रल थाना साइबर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच कर रही है।
सेक्टर-29 निवासी डाॅ. अरुप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने घर के पास ही मैडिनोवा नामक क्लीनिक चलाते हैं। साथ ही दिल्ली के एक निजी अस्पताल में फिजीशियन के रूप में अपनी सेवाएं देते हैं। 26 जून को उनके पास व्हाट्सएप पर एक कॉल आया।
विज्ञापन

फोन करने वालों ने खुद को सिद्धार्थ घोस, प्रताप सिंह सब इंस्पेक्टर, अजय सिंह नाम से क्राइम ब्रांच मुंबई के अलग-अलग पुलिस अधिकारी बताया। ठग ने कहा कि उनके खाते में मनी लॉंड्रिंग का पैसा आया है। उसकी जांच हमारी क्राइम ब्रांच पुलिस टीम कर रही है। हमें उनके नाम से खुले सभी बैंक खातों की जांच करनी है। आपके बैंक खातों में मनी लॉंडरिंग का रुपया आया है या नहीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनी लॉंड्रिंग का नाम सुनते ही डॉ. अरुप के हाेश उड़ गए। वह यह बात किसी और को बता पाते उससे पहले उनके पास एक बार फिर ठग का फोन आ गया। उसने डॉक्टर को तुंरत सभी बैंक खातों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा। बार-बार फोन करने से वह बहुत ज्यादा डर गए और डॉक्टर ने अपने दो खातों की जानकारी ठग को दे दी। इसके बाद ठग ने उन्हें नहीं छोड़ा। दो दिन बाद फिर ठगों ने फोन किया। उसने कहा कि उनके दोनों खातों में मनी लॉंड्रिंग का पैसा आया है। अब उनको जेल में जाना पड़ेगा या सर्वोच्च न्यायालय से 50 लाख रुपये की जमानत लेनी पड़ेगी।
डॉक्टर पर दबाव बनाने के लिए भेजा सर्वोच्च न्यायालय का नोटिस
ठग ने उनके व्हाट्सएप नंबर पर फर्जी तरीके से बनाया हुआ सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी वारंट भी भेज दिया। इसके बाद तो डॉक्टर पूरी तरह से खौफ में आ गए। हालत यह थी वह इस बात को किसी से शेयर भी नहीं कर पा रहे थे।

गिरफ्तारी से बचने के लिए 1.30 करोड़ किए ट्रांसफर
ठग ने कहा कि अगर गिरफ्तारी से बचना चाहते हो तो एक करोड़ 30 लाख रुपये ट्रांसफर कर दो। डॉक्टर ने डर की वजह से खाते में सेक्टर-16 के बैंक से पैसे ट्रांसफर कर दिए, लेकिन ठग इतनी रकम लेने के बाद भी नहीं माने। उन्होंने दोबारा डाॅक्टर को फोन किया और कहा कि केस बहुुत बड़ा है। इसको निपटाने के लिए और पैसे लगेंगे। उन्होंने डाॅक्टर को दो अलग-अलग बैंक के खाते दिए। एक खाते में 39 लाख और दूसरे खाते में 20 लाख रुपये डालने को कहा। डाॅक्टर ने डर की वजह दोनों खातों में पैसा ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद ठग ने फोन करके कहा कि उनको पूरे मामले को रफा दफा करने के लिए 34 लाख रुपये और देने होंगे। इसके बाद डाॅक्टर ने 34 लाख रुपये और भेज दिए। डाॅ. अरुप के अनुसार ठग ने उनको डराकर करीब 2.23 करोड़ रुपये ठगे। सेंट्रल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डॉक्टर को कॉल किए नंबरों से को ट्रेस पर लगा दिया है।
पिछले कुछ माह में सामने आए मामले
- 9 जून 2024: धोखाधड़ी के मामले में फंसाने की धमकी देकर एक बुजुर्ग को ठगों ने कई घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा।
- 2 नवंबर 2023: भारत मंडपम में अपना सहयोग दे चुकी 23 वर्षीय युवती को साइबर ठगों ने 17 दिन डिजिटल अरेस्ट रखकर ढाई लाख की ठगी की।
- 20 फरवरी 2024: कुसुम नामक महिला को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट (आभासी रूप से अपह्रत) कर चार लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed