फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Doctor left urine tube in the body, uproar

डॉक्टर ने शरीर में छोड़ दी पेशाब की नली, हंगामा

Sat, 18 Sep 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Doctor left urine tube in the body, uproar
अस्पताल में रोष प्रकट करते निखिल कौशिक के परिजन उन्हें समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। निजी अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ की गलती का खामियाजा 20 वर्षीय युवक को लगातार दस दिन दर्द में रहते हुए जान पर खेलकर उठाना पड़ा। पीड़ित के परिजनों ने मामले की गंभीरता देखते हुए शनिवार को हंगामा कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो सका। हालांकि पीड़ित पक्ष ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

बहादुरपुर निवासी विवेक कौशिक (20) ने बताया कि उसके छोटे भाई निखिल को दौरे पड़ते हैं। भाई के इलाज के लिए परिजन तीन सितंबर को नीलम बाटा रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचे थे। जहां उसे भर्ती कर लिया गया। उसे पेशाब की नली भी लगाई गई। सात सितंबर को छुट्टी दे दी गई। विवेक ने आरोप लगाया कि निखिल के पेशाब की नली पूरी तरह नहीं निकाली गई। नली का कुछ हिस्सा पेट में छोड़ दिया। इसके बाद पीड़ित के पेट में दर्द की शिकायत रही। दोबारा डॉक्टर को दिखाने पर पेट में संक्रमण मिला। एक अन्य डॉक्टर ने जांच के दौरान पेट में कुछ दिखाई देने की पुष्टि की।
विज्ञापन

एक दिन पेट दर्द के दौरान ही निखिल के शरीर में छूटी नली पेशाब के साथ बाहर आने लगी। परिजनों ने इसकी फोटो खींचकर संबंधित डॉक्टर व अस्पताल से मामले की शिकायत की। विवेक का आरोप है कि अस्पताल अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हुआ। ऐसे में परिजन शनिवार को अस्पताल के गेट पर धरना देने पहुंचे। हंगामा होते देख कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अर्जुन राठी ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी समझौते से मामला सुलझा लिया। मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed