फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Do not say bloody lake

मत कहो खूनी झील, बदमाश करने की है कोशिश

Wed, 11 May 2016 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 11 May 2016 06:16 PM IST
सार

  • सेव अरावली संस्था ने जताई नाराजगी 
  • इलाके की नाकाबंदी कराने की मांग 

विज्ञापन
Do not say bloody lake
अरावली झील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनंगपुर गांव में बने झील में होनी वाली घटनाओं के बाद उसे खूनी झील कहने पर सेव अरावली संस्था ने नाराजगी जताई है। संस्था ने  इसे क्षेत्र और प्रकृति को बदनाम करने की साजिश बताया। संस्था का आरोप है कि जिन्होंने इस इलाके का दोहन किया और अपनी तिजोरी भरी, वही ग्रुप इस इलाके को डरावना बनाकर हड़पने की साजिश रच रहे हैं।

विज्ञापन

 

संस्था का कहना है कि अधिकतर युवा यहां आकर नशे की हालत में झील में छलांग लगा देते हैं। तैरना न आना उनकी मौत का कारण बनता है। संस्था ने सवाल किया कि झीलों को बदनाम करके अपने निजी महत्व को पूरा करवाने वाले माफिया सरकार में बैठकर इन खानों की सुरक्षा की बात क्यों नहीं करते।

विज्ञापन

 

क्यों नहीं कराते पूरे इलाके की नाकाबंदी। दरअसल, वह चाहते हैं कि आम जनता को डराकर इन झीलों पर कब्जा करें। इनका पानी बेचें, जंगल बेचें और वैंक्वेट हाल व फार्म हाउस बनाकर मोटी कमाई करें। संस्था ने झीलों को खूनी झील न कहने की जनमानस से अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed