Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Do not ignore early symptoms; the consequences could be serious.

Faridabad News: शुरुआती लक्षणों को न करें नजरअंदाज, गंभीर हो सकता है परिणाम

Fri, 06 Nov 2026 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Do not ignore early symptoms; the consequences could be serious.
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता और समय पर जांच जितनी जरूरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता और समय पर जांच जितनी जरूरी है, उतनी ही जरूरी शरीर में होने वाले छोटे बदलावों को समझना भी है। लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर शुरुआती लक्षणों को सामान्य परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। जब तक बीमारी का पता चलता है, तब तक कई मामलों में कैंसर गंभीर अवस्था में पहुंच चुका होता है।

फरीदाबाद में कैंसर रोगियों की बड़ी संख्या है। इस समय जिले में करीब 7,200 कैंसर रोगी हैं। गत वर्ष भी मरीजों की संख्या आठ हजार के आसपास थी। कैंसर साधारण बीमारी नहीं है। इससे मरीज की सेहत के साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है। शहर के निजी अस्पतालों में कैंसर से जुड़े लक्षणों के साथ मरीजों के पहुंचने का सिलसिला बढ़ रहा है। एक निजी अस्पताल में रोजाना छह से सात मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। निजी अस्पताल में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार शर्मा के अनुसार फेफड़े, ब्रेस्ट, मुंह और लिवर कैंसर के मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। वहीं, पुरुषों में फेफड़ों और मुंह का कैंसर अधिक देखा जा रहा है। इसके पीछे बदलती जीवनशैली, खानपान की आदतें और तंबाकू व शराब का सेवन जैसे कई जोखिम कारक हो सकते हैं।
विज्ञापन


इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

डॉ. मोहित शर्मा के अनुसार, स्तनों में गांठ, आवाज में लगातार बदलाव, लंबे समय तक मुंह में घाव, खाना निगलने या पचाने में परेशानी और बिना किसी स्पष्ट कारण के वजन कम होना कैंसर के संभावित चेतावनी संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर खुद से इलाज करने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि समय पर जांच होने से बीमारी की पहचान और उपचार में मदद मिल सकती है। डॉक्टर ने लोगों को संतुलित और पौष्टिक आहार लेने, नियमित व्यायाम करने, तंबाकू और शराब से दूर रहने व जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। उनका कहना है कि कैंसर के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण हथियार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed