फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Diwali was lit up with a 15-foot-high Asha Deep.

Faridabad News: 15 फीट ऊंचे आशादीप से जगमगाई दिवाली

Tue, 21 Oct 2025 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
Diwali was lit up with a 15-foot-high Asha Deep.
पुराने घी-तेल के टिनों से बने आशादीप ने दिया पर्यावरण चेतना का संदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिवाली के अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की उपस्थिति में 15 फीट ऊंचे आशादीप को प्रज्ज्वलित किया गया। लेबर चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में यह दीप घी और तेल के पुराने टिनों से निर्मित किया गया था, जो परंपरा और पर्यावरणीय चेतना का संगम प्रस्तुत करता है।
विपुल गोयल ने इस पहल को अमृत काल की भावना और नए भारत की आशा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह दीप फरीदाबाद को उत्कृष्ट बनाने के संकल्प का प्रतीक है। इस दीपोत्सव में भजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और दीपदान के माध्यम से समाज में प्रेम भाईचारा और सकारात्मकता का संदेश दिया गया। वातावरण में गूंजते दीप जलाओ आशा बढ़ाओ के नारों ने इस आयोजन को जनोत्सव का स्वरूप प्रदान किया।
विज्ञापन

मंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आशादीप को विश्व रिकॉर्ड में शामिल करने के लिए आवेदन भेजा जा चुका है। इस अवसर पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग मंत्री राजेश नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed