फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Diwali Mela is fulfilling the dream of Local for Vocal: Manohar Lal

लोकल फॉर वोकल के सपने को पूरा कर रहा दिवाली मेला : मनोहर लाल

Tue, 07 Oct 2025 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Diwali Mela is fulfilling the dream of Local for Vocal: Manohar Lal
- केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल मेले के समापन समारोह में पहुंचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी मेला की थीम पर आयोजित द्वितीय सूरजकुंड दिवाली मेला सांस्कृतिक विधा के साथ विधिवत रूप से मंगलवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री का राज्य सरकार में पर्यटन एवं विरासत मंत्री डाॅ. अरविंद कुमार शर्मा ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह स्वदेशी मेला केवल सामान बेचने का माध्यम नहीं है, बल्कि यहां हरियाणा के साथ-साथ देश की समृद्ध संस्कृति, खानपान और परिधान देखने का मिलते हैं। आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी मेला की थीम पर आधारित यह मेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने लोकल फॉर वोकल को पूरा करने में मील का पत्थर साबित हो रहा है।
विज्ञापन


आने वाले समय में मेले को बढ़ाने की दिशा में और कार्य किए जाएंगे। इस मेले की छटा सुंदरता और आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। यह मेला संस्कृति और विरासत का अनूठा संगम है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सूरजकुंड में अलग-अलग समय में विभिन्न नामों से ऐसे और भी मेले आयोजित करने का सुझाव भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्यातिथि ने मेला परिसर में लगी स्टॉल का अवलोकन किया और स्वदेशी को बढ़ावा दे रहे स्टाॅल संचालकों को प्रोत्साहित किया। मुख्य चौपाल पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री व पर्यटन मंत्री हरियाणा ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि मेला हमारी लोक परंपराओं, कला, संस्कृति और सामाजिक सहभागिता का एक अद्भुत संगम है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक धनेश अदलखा, विधायक सतीश फागना, विधायक हरिंद्र सिंह, विधायक कंवर सिंह यादव, विधायक बिमला चौधरी,विधायक रणधीर पनिहार, मेयर फरीदाबाद नगर निगम प्रवीण बत्रा जोशी, पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता, प्रिंसिपल सेक्रेटरी हरियाणा टूरिज्म कला रामचंद्रन, मैनेजिंग डायरेक्टर हरियाणा टूरिज्म डाॅ. शालीन, सीपी सत्येंद्र गुप्ता, डीसी विक्रम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा दे रहा मेला



केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मेले में 450 से अधिक स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉल पर इस बार डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए क्यूआर कोड लगाए गए थे। वहीं इससे पहले मेले में सभी स्टॉल की बुकिंग भी ऑनलाइन माध्यम से की गई थी। इससे प्रधानमंत्री के डिजिटल भारत के संकल्प को बढ़ावा मिला है।




6 दिनों में करीब 5 करोड़ का कारोबार



केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बताया कि पिछली बार वर्ष 2023 में लगे दिवाली मेले से चार गुणा कारोबार इस बार हुआ है। वहीं इस बार दो अक्टूबर से सात अक्टूबर तक मेले में करीब 5 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। आने वाले समय में इसमें और भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed