फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Disturbances in the development works of Smart City, the road rebuilt to hide the deficiency

स्मार्ट सिटी के विकास कार्यों में गड़बड़ी, कमी छिपाने के लिए दोबारा बनाई सड़क

Tue, 05 Apr 2022 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Disturbances in the development works of Smart City, the road rebuilt to hide the deficiency
फरीदाबाद। नगर निगम में करीब 200 करोड़ के घोटाले का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि स्मार्ट सिटी के विकास कार्यों में गड़बड़ी और घोटाले सामने आने लगे हैं। सेक्टर-21 स्थित अनखीर-एशियन चौक सड़क की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि ठेकेदार ने गड़बड़ी छिपाने के लिए गुपचुप तरीके से दोबारा सड़क बना दी और अधिकारियों को खबर भी नहीं लगी। स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इस मामले में ठेकेदार को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सेक्टर-21 और एनआईटी में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसका दो एजेंसियों को ठेका दिया गया है। इसमें सड़क निर्माण के साथ पानी निकासी के लिए ड्रेनेज लाइन बिछाना, फुटपाथ का निर्माण, सड़कों पर स्मार्ट सोलर लाइटें लगाना आदि विकास कार्य शामिल हैं। पिछले दिनों अनखीर चौक से एशियन अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क के निर्माण में लापरवाही सामने आई थी। ठेकेदार ने सड़क आनन फानन में बनाकर छोड़ दी थी। नई सड़क बनने के बावजूद सड़क पर कई जगह गड्ढे और ऊपर-नीची थी। लापरवाही की जानकारी मिलने के बाद स्मार्ट सिटी ने इसकी जांच नगर निगम के मुख्य अभियंता रामजी लाल को सौंप दी थी। अभी जांच पूरी भी नहीं हुई कि ठेकेदार ने गड़बड़ी छिपाने के लिए सड़क पर एक लेयर (परत) और चढ़ा दी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह कार्य किसके कहने पर किया गया और कौन इसका भुगतान करेगा इसका किसी को नहीं पता। हालांकि मामला सामने आने के बाद मंगलवार को उन्होंने एक बार फिर संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ी
सेक्टर-21सी आरडब्ल्यूए के प्रधान जगदीश चौहान ने बताया कि ठेकेदार द्वारा बनाई गई नई सड़क काफी ऊंची है जबकि दूसरी तरफ से सड़क नीची है। ऐसे में सड़क पर दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने स्मार्ट सिटी से मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं।

पेरिफेरल सड़क निर्माण में भी घोटाला आ चुका सामने
नगर निगम में बिना काम के 50 करोड़ रुपये का ठेकेदार को भुगतान और करीब 110 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई पेरिफेरल रोड के निर्माण में घोटाला सहित कई मामले सामने आ चुके हैं। एनआईटी से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा विधानसभा में भी निगम में हुए घोटाले के मामले उठा चुके हैं। उन्होंने निर्णय लिया है कि जब तक घोटाले में शामिल आरोपियों को सजा नहीं हो जाती है, वह पूरे सिले कपड़े नहीं पहनेंगे। इसके बावजूद भ्रष्टाचारियों पर कोई लगाम नहीं लग रही है। सेक्टर-21 में सड़क निर्माण में घाटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल कर बनाई गई सड़क का मामला सामने आने के बाद सेक्टर-21सी आरडब्ल्यूए प्रधान जगदीश चौहान ने सरकार से जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed