फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   District wins three medals at state-level Yogasana competition.

Faridabad News: राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जिले के नाम तीन मेडल

Tue, 16 Jun 2026 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
District wins three medals at state-level Yogasana competition.
अर्पिता ने स्वर्ण, समृद्धि ने रजत और बलवीर ने कांस्य पदक पर किया कब्जा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में आयोजित राज्य योगासन प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मेडल अपने नाम किए। जिले की अंडर-18 खिलाड़ी अर्पिता ने अपने बेहतरीन योग कौशल की बदौलत पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इसी वर्ग में समृद्धि ने भी दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। वहीं 18 से 55 वर्ष के पुरुष वर्ग में बलवीर ने कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन आयुष विभाग, खेल विभाग, शिक्षा विभाग और हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा जिला प्रशासन पानीपत व हरियाणा योग आयोग की देख-रेख में किया गया। फरीदाबाद की टीम को निखारने में पुरुष वर्ग के कोच श्याम कुमार और महिला वर्ग की कोच शोभा रानी का विशेष योगदान रहा। इसके साथ ही भाविष्य, ऋषभ, अक्षत, कोमल, जयंती, कुणाल और ऋषिकांत ने भी विभिन्न वर्गों में फरीदाबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए सराहनीय प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed